लंदन में एक मां ने अपनी बेटी को ऐसा धोखा दिया है, जिसकी वह कभी कल्पना भी नहीं कर सकती थी। यह घटना लंदन के ट्विकेनहम की है। यहां रहने वाली 34 साल की लॉरेन अपनी शादी को लेकर बहुत ही खुश थीं। इतनी खुश कि जब अपने हनीमून पर जा रही थीं तो मां को भी साथ ले कर चली गयीं। हालांकि, लॉरेन को कहां पता था कि मां को हनीमून पर साथ ले जाना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित होने वाली है। लॉरेन की मां और उनके पति के बीच हनीमून के दौरान खूब बातें हुआ करती थीं। वे एक-दूसरे के साथ खूब मजाक करते थे। दोनों खूब हंसते थे, खूब मुस्कुराते थे। हालांकि, लॉरेन इन सब को देखते हुए भी कभी यह अंदाजा नहीं लगा सकीं कि कुछ समय बाद उनकी मां ही उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा धोखा देने वाली हैं। वह उनके पति को ही उनसे छीन कर ले जाने वाली हैं।
इस बारे में मिरर ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें बताया गया है कि शादी के पहले से ही लॉरेन अपने पार्टनर पॉल व्हाइट के साथ रह रही थीं। उनसे उनका एक बच्चा भी हो गया था। दोनों के बीच बहुत प्यार था। वर्ष 2004 के अगस्त में जब लॉरेन 19 वर्ष की थीं, उसी दौरान उन्होंने अपने पार्टनर से विवाह भी कर लिया था। लॉरेन बताती हैं कि उनकी मां जूली ने इस शादी में लगभग 14 लाख रुपये भी खर्च किए थे। हालांकि, शादी हुए आठ हफ्ते ही बीते थे कि पॉल उन्हें छोड़कर चला गया।
कुछ समय बीतने के बाद लॉरेन को यह पता चला कि पॉल जो उन्हें छोड़कर चला गया है, वह तो उनकी मां जूली के साथ ही रह रहा है। इस सच के सामने आने के बाद जूली का इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। एक तरह से उनके पैरों के नीचे तो जमीन ही खिसक गई थी। यही नहीं, इसके अगले साल 2005 में तो उन्हें एक और हैरान कर देने वाली खबर मिली। पता चला कि लॉरेन की मां जूली ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे का पिता कोई और नहीं, बल्कि उनका पति पॉल ही था। इस घटना के बाद से लॉरेन अंदर से एकदम टूट गई थीं। लॉरेन को तो ऐसा महसूस होने लगा था कि अब इस दुनिया में उनके लिए कुछ रह ही नहीं गया है। दुनिया एक तरह से उनके लिए समाप्त ही हो गई है। वह इसलिए कि लॉरेन ने अपनी जिंदगी में जिन दो लोगों पर सबसे अधिक विश्वास किया था, उन्हीं दो लोगों ने उनके भरोसे को तोड़ते हुए उन्हें उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा धोखा दिया था।
सबसे हैरान कर देने वाली बात इस मामले में यह रही कि शुरुआत में जो लॉरेन की मां जूली कहा करती थीं कि उनके दामाद के साथ उनका किसी तरह का कोई रिश्ता ही नहीं है, उन्होंने वर्ष 2006 में पॉल के साथ ही शादी रचा ली। अपनी मां और पति पॉल की इस शादी का हिस्सा लॉरेन भी बनीं। दोनों की शादी को अब 13 साल हो चुके हैं, लेकिन लॉरेन के दिल में अब भी यह टीस मारता है कि उन्हीं की मां और उनके पति ने मिलकर उन्हें धोखा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पॉल के साथ लॉरेन की मां जूली आराम से रह रही हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत ही खुश हैं। जूली ने पॉल के साथ अपने रिश्ते पर कहा है कि वे दोनों शादीशुदा हैं। उन दोनों के बीच कोई अफेयर कभी नहीं रहा है। वैसे लॉरेन को भी उनका नया पार्टनर मिल गया है। बताया जा रहा है कि वे अब चौथे बच्चे की मां बनने जा रही हैं। हालांकि, इस बारे में वे कहती हैं कि यह सब उनके लिए इतना भी आसान नहीं रहा। बहुत सारी परेशानियों का उन्हें इसकी वजह से सामना करना पड़ा है।
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…