ज़रा हटके

पैदा होते ही डॉक्टर को गुस्से से घूरने लगी बच्ची, देखने वाले हैरत में

Newborn Baby Frowns at Doctor: किसी भी बच्चे का जब जन्म होता है तो प्रायः वह रोते हुए ही पेट से बाहर आता है। हालांकि ब्राजील में एक तुरंत पैदा हुई एक बच्ची ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से हर कोई हैरान रह गया है। सोशल मीडिया में इस बच्ची का फोटो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। पैदा होते ही इस बच्ची ने रोया नहीं, बल्कि डॉक्टर को यह घूर कर देखती रही। डॉक्टर भी हैरान रह गए यह देखकर की बच्ची रोने की बजाय उन्हें लगातार गुस्से में घूरती जा रही है। दरअसल, नवजात बच्चे को डॉक्टर रुलाने की कोशिश करते हैं, ताकि ये यह देख सकें कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है या नहीं और ठीक तरीके से सांस ले पा रहा है कि नहीं।

यहां की घटना

यह घटना ब्राजील के रियो डी जनेरियो के एक अस्पताल में हाल ही में घटी है। बताया जा रहा है कि जन्म लेने के बाद यह बच्ची रो ही नहीं रही थी, जबकि जन्म लेने के बाद अधिकतर बच्चे रोते हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने गर्भनाल काटने से पहले उसे रुलाने की कोशिश की, लेकिन यह बच्ची गुस्से में लगातार डॉक्टरों की ओर देखे जा रही थी।

पहले कभी नहीं देखा ऐसा

डॉक्टर बच्ची की हरकत को देखकर एकदम हक्के-बक्के ही रह गए। उन्हें तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि तुरंत पैदा हुई बच्ची इस तरह से देख रही है। उन्होंने तुरंत इस बच्चे की फोटो भी निकाल ली। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की इस हरकत को देखकर वे लोग पूरी तरह से हैरान रह गए। डॉक्टरों का इस बारे में कहना है कि उन्होंने आज तक कभी भी किसी भी बच्चे को ऐसा करते हुए नहीं देखा था।

वायरल हो गयी तस्वीर

डॉक्टरों के अनुसार जब उन्होंने इस बच्ची का गर्भनाल काटा तो इसके बाद उसने रोना शुरू कर दिया। अस्पताल ने इस बच्ची की तस्वीर जो यहां ली थी, उसे उसने शेयर भी किया है। बच्ची की यह गुस्से से देखने वाली तस्वीर देखते-ही-देखते सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो गयी है। बच्ची के माता-पिता ने इसका नाम इसाबेल परेरा डी जीसस रखा है।

मां ने बताया बहादुर बेटी

इस बच्ची की मां डायना डी जीसस बारबोसा चाह रही थी कि वह अपनी बच्ची के इस पल को हमेशा के लिए संजोकर रखे। इसलिए उन्होंने रोड्रिगो कंट्समैन नामक एक लोकल फोटोग्राफर को यहां बुला लिया। बच्ची की मां के मुताबिक उसकी बेटी ने बहुत ही बहादुरी वाला काम किया है। उसकी बेटी को देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि उसकी बेटी एक बहादुर बच्ची के रूप में पैदा हुई है। यह तस्वीर खुद बयां कर रही है कि उसकी बेटी कितनी बहादुर है।

भौंहें चढ़ा लेती है

इस बच्ची की मां ने यह भी कहा है कि उन्हें मालूम है कि उसकी बच्ची की तस्वीर अब मीम के रूप में बदल चुकी है। जब भी उसकी बच्ची का डायपर बदला जाता है या फिर उसका इलाज किया जाता है तो वह भौंहें चढ़ाकर एकदम गुस्से से देखने लगती है।

फोटोग्राफर ने बताया

जिस फोटोग्राफर रोड्रिगो कंट्समैन ने यह तस्वीर ली है, उनके हवाले से बताया गया है कि इस बच्ची का गर्भनाल काटने से पहले डॉक्टरों ने उसके रोने का काफी समय तक इंतजार किया, लेकिन यह बच्ची रो ही नहीं रही थी। आंखें तो इस बच्ची ने अपनी खोल ली थी, लेकिन वह रोई बिल्कुल भी नहीं।

इसके बाद रोई बच्ची

फोटोग्राफर के मुताबिक जब बच्ची रो नहीं रही थी तो डॉक्टरों ने बड़े प्यार से उसे रोने के लिए कहा, लेकिन इस बच्ची ने बेहद गुस्से में डॉक्टरों की ओर देखना शुरू कर दिया। डॉक्टरों को इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि बच्ची ऐसा कुछ करने वाली है। इसके बाद जब उसके गर्भनाल को काटा गया। तब उसने रोना शुरू किया। फोटोग्राफर के अनुसार बच्चों का जन्म एक विशेष पल में होता है। इसे रिकॉर्ड करके रख लिया जाना चाहिए।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago