ज़रा हटके

नहीं ढूंढ पाई नोएडा पुलिस 6 महीने से लापता तोता, दो बार रिपोर्ट कर चुकी है महिला

Noida Police Is Looking for a parrot since 6 months:यूपी के नोएडा में एक बड़ा ही अजीबोगरीब वाक्या सामने आया है। दरअसल, यहाँ थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस में अपने तोते के खो जाने की रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन 6 महीने गुजर जाने के बाद भी पुलिस को तोते का कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद महिला ने थाना प्रभारी से तोता ढूंढने की गुहार लगाई। इसी मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

महिला थाना प्रभारी से शिकायत कर रही है कि उन्होने उसे जिन चौकी प्रभारी का नम्बर दिया था वो कह रहे हैं कि यह मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। थाना प्रभारी के अनुसार यह मामला सदरपुर चौकी का है। महिला के बोलने से सलारपुर लगा था इसलिए सालारपुर चौकी प्रभारी का नम्बर दिया था, लेकिन अब सदरपुर चौकी प्रभारी उनसे संपर्क करके तोते को ढूंढने का हर संभव प्रयास करेंगे।

बता दें कि सबसे पहले महिला ने डॉयल 112 पर फोन कर अपना तोता खो जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद डॉयल 112 ने ही थाना सेक्टर-39 को इस मामले से अवगत कराया था। महिला को अपने एक पड़ोसी पर भी शक था, लेकिन पुलिस के पूछताछ करने पर पड़ोसी ने बताया कि तोता उनकी छत पर आया था पर फिर वहां से भी उड़ गया। सेक्टर-39 थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि तोता उड़ गया है और महिला को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है।

Facebook Comments
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago