ज़रा हटके

सांप के काटने पर मरा नहीं ये शख्स, उल्टा सांप को ही काटकर मार डाला

Man Bites Snake to Death: ओडिशा(Odisha) के जाजपुर(Jajpur) के दानागढ़ी में रहने वाले किशोर बद्रा हैं तो बिल्कुल आम आदमी की तरह ही, लेकिन उन्होंने एक ऐसा काम कर दिया है, जिसकी वजह से उनकी चर्चा इंटरनेट(Internet) की दुनिया में खूब हो रही है। सांप द्वारा लोगों को काटे जाने के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन ये ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने सांप के काटे जाने पर सांप को काटकर इसका बदला लिया है और सांप की मौत भी हो गई है।

कुछ ऐसे घटी यह घटना

किशोर बद्रा(Kishore Badra), जिनकी उम्र 45 साल की है और जो खेती करके अपने परिवार का पेट भरते हैं, उनके मुताबिक वे रात के वक्त जब अपने खेत से लौट रहे थे, तभी उन्हें अपने पैर में अचानक कुछ चुभने का एहसास हुआ। टॉर्च जलाकर देखने पर पता चला कि एक सांप उनके पैरों पर पड़ा हुआ है। किशोर के मुताबिक उन्होंने तुरंत उस सांप को पकड़ लिया और उसे तब तक काटा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

यह भी पढ़े – बस इतने साल बाद डूब जाएंगे भारत के मुंबई समेत ये 12 शहर, आई NASA की रिपोर्ट

नहीं गए अस्पताल

घर लौटने पर जब किशोर ने अपनी पत्नी को इसके बारे में बताया तो इसके बाद तो पूरे गांव में आग की तरह यह खबर फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण में जुट गए और सभी ने किशोर को तुरंत अस्पताल जाने का मशविरा देना शुरू कर दिया। इसके बावजूद किशोर अस्पताल नहीं गए और गांव में ही घरेलू तरीके से इलाज करने वाले एक व्यक्ति के पास पहुंच गए। सांप ने किशोर को काटा तो जरूर, लेकिन इसके बावजूद किशोर पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

किसी इंसान द्वारा सांप को काटे जाने और सांप के काटे जाने के बाद भी बच जाने का यह वाकया अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बता रहे हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago