ज़रा हटके

मुर्दा समझकर कब्र खोद आये थे घरवाले, पूरी कहानी जानकर उड़ जाएंगे होश

क्या आप कभी यह कल्पना कर सकते हैं कि किसी व्यक्ति को जिंदा दफना दिया गया हो या फिर जो व्यक्ति जिंदा है, उसके लिए कब्र खोद दी गई हो? शायद नहीं, क्योंकि यह मुमकिन नहीं है। फिर भी स्कॉटलैंड में एक ऐसी ही घटना प्रकाश में आई है, जो इस वक्त सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां, यह घटना स्कॉटलैंड के टेयसाइड नामक एक जगह पर घटी है। जिनके साथ ऐसा हुआ है, उनका नाम एलन हेटेल है। ये 75 साल के हैं। एलन को जीते जी अपनी कब्र देखने का अनुभव मिल गया है। इससे जुड़ी पूरी कहानी जानकर आपके पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी।

ये है मामला

Pixabay

मामला यह है कि एलन करीब 4 महीनों से किसी के भी संपर्क में नहीं थे। वे किसी को भी इस दौरान फोन नहीं करते थे। ना ही कोई फोन करके उनसे बातचीत करता था। इन चार महीनों के दौरान एलन से कोई मिलने तक के लिए भी नहीं आया। इस तरह से एलन पूरी तरह से लोगों से कटे हुए थे और अकेले रह रहे थे। इस तरह से एक दिन एलन के मन में विचार आया कि आखिर ऐसा क्या हो गया है कि कोई भी उनसे संपर्क नहीं कर रहा है। कोई भी उनसे मिलने तक के लिए नहीं आ रहा है। न ही कोई उन्हें फोन भी कर रहा है। यह जानने की जब उन्होंने कोशिश करनी शुरू की तो उन्हें जो बात पता चली, उसके बाद उनका इस पर यकीन करना मुश्किल हो गया। उन्हें पता चला कि उनके घरवाले तो उन्हें मरा हुआ घोषित कर चुके हैं। घरवालों ने उनकी कब्र तक बना दी है। यह जानने के बाद एलन पूरी तरह से दंग रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिंदा होने के बावजूद उनकी कब्र बना दी गई है।

अपनी कब्र के पास पहुंचे

Paul Reid/metro.co.uk

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एलन इसके बाद सच जानने के लिए उस जगह पर गए जहां कि उनकी कब्र बनाई गई थी। वहां पहुंचने पर उन्हें वास्तव में उनकी कब्र उन्हें देखने को मिल गई। कब्र के ऊपर एक पत्थर पर उनका और उनकी पूर्व पत्नी का नाम भी लिखा हुआ था। यह देख कर एलन के तो होश ही उड़ गए। एलन ने इस बारे में बताया कि 26 साल पहले ही अपनी पत्नी से उनका अलगाव हो गया था। हालांकि, उनकी पत्नी की यह इच्छा थी कि मरने के बाद दोनों को एक ही जगह दफनाया जाए।

दुखी हैं एलन

Social media

एलन ने मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि अपनी कब्र को देखने के बाद एक और वजह से उन्हें बड़ी हैरानी हुई। उन्होंने कहा कि वे यह चाहते थे कि जब उनकी मौत हो जाए तो इसके बाद उनकी कब्र नहीं बनाई जाए। वे चाहते थे कि उनके शरीर का दाह संस्कार किया जाए। जीते-जी अपनी कब्र बनाए जाने से एलन बहुत ही दुखी नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी तरीके से यह उचित नहीं है। इसकी वजह से उनका सामाजिक जीवन खत्म होता जा रहा है। लोग उन्हें मरा हुआ मान रहे हैं। उन्हें इस बात का बहुत ही दुख है कि उनकी कब्र बना दी गई है, जबकि वे जिंदा हैं और पूरी तरह से सही सलामत भी हैं। कब्र बना दिए जाने की वजह से लोग उन्हें मरा हुआ समझ रहे हैं।

नहीं मिली ये जानकारी

Pixabay

एलन मान रहे हैं कि उनकी कब्र बनाने के पीछे जरूर किसी असामाजिक तत्व की शरारत होगी। एलन के मुताबिक निश्चित तौर पर उनकी पत्नी को किसी ने ऐसा करने के लिए उकसाया होगा। एलन से यह पच नहीं रहा था कि उनके जिंदा होने के बावजूद किसी ने उनकी कब्र बना दी थी। ऐसे में वे यह जानने के लिए व्याकुल हो रहे थे कि आखिर वह इंसान कौन है, जिसने उनकी कब्र खोद दी? यह जानने के लिए वे स्थानीय काउंसिल के पास पहुंचे। हालांकि, स्थानीय काउंसिल ने कहा कि कब्र के लिए जमीन खरीदना बहुत ही निजी मामला होता है। ऐसे में वे इस बात की जानकारी उन्हें नहीं दे सकते कि कब्र के लिए यहां जमीन किसने खरीदी थी। इस तरह से एलन को यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर उनके जीते-जी उनकी कब्र खोदने वाला है कौन?

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago