ज़रा हटके

पेट्रोल पंप ने दिया फ्री पेट्रोल का ऑफर तो बिकनी पहनकर पहुंचे पुरूष, जानें अजीबोगरीब मामला

देश दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है, जो आपको हैरत में डाल सकता है। बता दें कि यह दुनिया कई अजीबो गरीब लोगों से भरी पड़ी है, जो कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसा ही वाक्या बताएंगे जिसे जानकर आप दांतो तले उंगलिया दबा लेंगे और हैरान हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कोई कैसे कर सकता है।

आओ और फ्री में ले जाओ पेट्रोल

हालांकि, हम जिस बारे में आपको बताएंगे वो किस्सा भारत का नहीं हैं, क्योंकि अगर ऐसा कुछ भारत में होता तो ना जाने क्या से क्या हो जाता। तो चलिए अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं कराते हैं और बताते हैं पूरा माजरा। जरा सोचिए की आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए जाएं और आपको ऐसा ऑफर दिया जाए कि आप फ्री में पेट्रोल भरवा लीजिए, आपकी तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। लेकिन रुकिए रुकिए…इस फ्री के पेट्रोल के लिए आपको कुछ ऐसा करना होगा जिसको सोचकर आप शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे।

पेट्रोल पंप ने दिया था अजीब ऑफर

जी हां, दरअसल एक पेट्रोल पंप ने ऑफर दिया था, जिसके चलते जो भी उस पेट्रोल पंप पर बिकनी में जाता उसको फ्री में पेट्रोल मिलता बस फिर क्या था वहां पर सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि कई पुरूष भी बिकनी और हाई हील्स पहन कर पहुंच गए। बता दें कि ये पूरा मामला रूस में देखने को मिला था। रूस के समारा में एक पेट्रोल पंप पर लोग यहां तक की पुरुष बिकनी और हाई हील्‍स में नजर आ रहे थे और इसके पीछे की वजह थी उस पेट्रोल पंप की ओर से दिया गया एक ऑफर था।

times now news

पुरूष भी बिकनी पहने आए नजर

जो कोई भी उस पेट्रोल पंप पर पहुंचता था उसकी आंखे फटी की फटी रह जा रही थी। क्योंकि इस पेट्रोल पंप के इस ऑफर के लॉन्च के बाद वहां पर पुरुष भी बिकनी और हाई हील्‍स में पेट्रोल पंप पहुंचने लगे। खबरों की मानें तो पहले तो खुद उस पेट्रोल पंप मालिक को यह सब देखकर के इस बात का यकीन नहीं हो रहा था लेकिन बाद मे वो भी इन सबसे काफी परेशान और हैरान हो गया था।

महज 3 घंटो का था ऑफर

बता दें कि यह ऑफर महज तीन घंटो के लिए ही था लेकिन यह ऑफर इतना ज्यादा पॉपुलर हो जाएगा इस बारे में तो शायद उस व्यक्ति ने भी नहीं सोचा होगा जिसने इस ऑफर को निकालने की बात सोची थी। किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि फ्री पेट्रोल के चक्कर में पुरूष भी बिकनी पहन कर आ जाएंगे। हैरान करने वाली बात तो यह थी कि इस ऑफर का फायदा उठाने के चक्कर में कुछ पुरुषों ने तो ब्रेस्‍ट एनहैंसमेंट तक करा लिया था और मैचिंग की हील्‍स बिकनी के साथ पहनी थीं। ऑफर सिर्फ तीन घंटे तक ही रहा लेकिन इसकी वजह से गैस स्‍टेशन को काफी पब्लिसिटी मिली। इस दौरान वहां पर कई पुरुषों को अलग-अलग रंग बिरंगी बिकनीज में देखा गया था।

सोशल मीडिया पर भी यह ऑफर और यहां की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। यह पब्लिसिटी स्‍टंट इंटरनेट पर भी ‘ओन्‍ली इन रशिया’ के नाम से वायरल हुआ था। लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे थे। हालांकि, कुछ लोगों ने शुरुआत में इस ऑफर के लिए गैस स्‍टेशन की काफी आलोचना भी की थी। यह मामला काफी हास्यास्पद था। सोचकर ही आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे होंगे। जरा सोचिए जिन्होंने उनको सामने से देखा होगा उनका क्या हाल हुआ होगा।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago