ज़रा हटके

प्रेगनेंसी के दौरान पेशेंट्स को डांस करवाते हैं ये डॉक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जब भी कोई महिला मां बनने वाली होती है तो उसे अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखना होता है। उसके साथ एक नई जिंदगी जुड़ी होती है जिसे इस दुनिया में लाने का काम वो करती है। जब कोई महिला मां बनने वाली होती है तो उसे उठने और बैठने में सावधानी बरतने को कहा जाता है। उसे हर काम को बहुत आराम से करना होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे डॉक्टर के बारे में बताएंगे जहां पर वो अपनी प्रेगनेंट पेशेंट को आराम करने की बजाए डांस करने की सलाह देते हैं।

प्रेगनेंसी में कराते हैं डांस

webviral

जी हां, आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सही बात है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में रहने वाले डॉक्टर फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा अपनी प्रेगनेंट पेशेंट को डांस करने की सलाह देते हैं। ऐसा करने के पीछे की वो वजह बताते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान डांस करने से महिलाओं के दर्द को कम किया जा सकता है। इसी के साथ उनकी डिलीवरी भी आसानी से हो जाती है।

हालांकि, आपको ये बात थोड़ी अजीब लग रही होगी, लेकिन डॉक्टर फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा का यही मानना है। जिसके चलते वो अपनी पेशेंट्स को रूटीन एक्सरसाइज के तौर पर डांस कराते हैं। यहीं नहीं डॉक्टर ग्देस दा कुन्हा अपनी गर्भवती पेशेंट्स को खुद ही डांस के स्टेप्स भी सिखाते हैं, जिन्हें वो बाद में फॉलो करती हैं। उनके इलाज की इस प्रक्रिया के चलते लोगों ने उन्हें ‘डांसिंग डॉक्टर’ का नाम दे दिया है।

दुनियाभर में हो रही हैं बातें

बता दें कि डॉक्टर फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा के इस तरीके की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। इसी के साथ उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका ये वीडियो अगस्त महीने का बताया जा रहा है। इस वीडियो में वो एक एक गर्भवती महिला को डांस स्टेप्स कराते दिख रहे हैं और वो गर्भवती महिला भी उनके स्टेप्स की हू-ब-हू नकल कर रही है।

सोशल मीडिया पर फेमस हैं डॉक्टर

webviral

इतना ही नहीं फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा की इंस्टाग्राम पर भी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके इलाज के इस खास तरीके को लेकर हर कोई उनकी चर्चा करता है। यही नहीं उनके इलाज की इस अनोखी प्रक्रिया ने ही उन्हें सोशल मीडिया पर इतना फेमस करा है। आज की तारीख में डॉक्टर फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा को तकरीबन 33 हजार लोग फॉलो करते हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं बल्कि यूट्यूब पर भी उनके वीडियो काफी वायरल होते हैं। डॉक्टर फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा के अपनी प्रेगनेंट पेशेंट्स के साथ किए गए डांस वीडियो को लोग यूट्यूब पर भी काफी ज्यादा संख्या में देख चुके हैं।

बता दें कि वैसे कई डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि प्रेगनेंसी के दौरान थोड़ी एक्टिविटी करनी जरूरी होती है। कुछ लोग इस दौरान योगा और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से डिलीवरी के समय में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान डांस करने की सलाह देना और डांस करवाने वाली बात पहली बार सुनने में आई है। जिस वजह से डॉक्टर फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा इन दिनों खबरों में बने हुए हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

21 hours ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

1 week ago