ज़रा हटके

अमेरिका के इस पुरूष ने दिया बच्चे को जन्म, जानें कैसे हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा

Pregnant Man: मां बनना जिंदगी का एक ऐसा एहसास है जिसे हर महिला अपने जीवन में महसूस करती है। एक बच्चे को जन्म देना इस दुनिया में लाना अपने आप में एक बेहतरीन एहसास है। एक महिला को सम्मान दिए जाने के पीछे एक ये भी मुख्य वजह है कि वो इस दुनिया में एक नई जान को लेकर आती है और उसे जीवन देती है। इसके पहले आपने कई प्रेगनेंसी और मां बनने की खबरें पढ़ी होंगी। लेकिन हम आज जिस मां के बारे में आपको बताएंगे उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

आपने आजतक यही सुना होगा कि एक महिला ही बच्चे को जन्म देती हैं। लेकिन अगर हम आपको कहे कि महिला ही नहीं बल्कि पुरूष भी बच्चे को जन्म दे सकते हैं तो ये बात आपको हैरान कर देगी। आप इस बात पर यकीन नहीं कर पाओगे कि आखिर ऐसा कैसे संभव हो सकता है। क्योंकि महिला और पुरूष की शरीर की संरचना अलग-अलग तरीके से होती है, जिसके चलते केवल एक महिला ही बच्चे को जन्म दे सकती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मां के बारे में बताएंगे जो एक महिला नहीं बल्कि पुरूष हैं, तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला…

पुरूष ने दिया बच्चे को जन्म

आज हम एक गे कपल के बारे में बात करेंगे। अमेरिका में रहने वाले 20 साल के वायली सिम्प्सन और उनके जोड़ीदार स्टीफन गेथ जिनकी उम्र 27 साल हैं दोनों एक-दूसरे के साथ काफी वक्त से रिश्ते में हैं। दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं और उनकी यह खुशी तब और बढ़ गई जब दोनों नैचुरल तरीके से एक बायलॉजिकल बच्चे के पेरेंट्स बन गए।

distractify

बता दें कि वायली सिम्पसन ने कुछ समय पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को जन्म देने के बाद उन्होंने अपनी और बच्चे की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। उनकी और उनके बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थीं। लोग इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि आखिर एक पुरूष कैसे किसी बच्चे को जन्म दे सकता है।

इंटरव्यू में बोली दिल की बात

बच्चे को जन्म देने के बाद वो फेमस हो गए और उसके बाद एक टीवी शो पर वायसन ने कहा कि मैं पुरुष हूं और मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है। वायली सिम्प्सन ने बताया कि जब उनका जन्म हुआ तो जन्म से वो एक महिला थीं। लेकिन उन्होंने खुद को कभी एक लड़की के रूप में स्वीकार नहीं किया। भले ही उनका शरीर लड़की का हो लेकिन वो अपनी बॉडी में सहज नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को पुरुष में कन्वर्ट करवा लिया।

लोगों ने किया विरोध

ट्रांसजेंडर वायली सिम्पसन ने बताया कि जब उन्होंने खुद को बदलने का फैसला किया और अपने दिल की मानी तो ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं था। उनके इस फैसले पर लोगों ने उनको काफी बुरा भला सुनाया। यहां तक कि लोगों ने उन्हें स्वीकार करने तक से मना कर दिया था। उनके इस नए रूप के साथ उनको कोई भी स्वीकार नहीं कर रहा था। लेकिन उस वक्त स्टीफन ही थे जिन्होंने मुझे जैसी मैं हूं उस रूप में स्वीकार किया और हमेशा मेरा साथ देने का फैसला किया।

वायली सिम्प्सन ने बताया कि जब उनका ट्रांसजेंडर बनने का प्रोसेस चल रहा था तब उनको अचानक से पीरियड्स आने बंद हो गए थे और जब इस बात की जांच कराई गई तब पता लगा कि वो प्रेगनेंट हैं। खुद की प्रेगनेंसी की बात जानकर वायली काफी हैरान हुए। क्योंकि जब उनके पीरियड्स आने बंद हो गए थे तब डॉक्टर्स ने वायली को बताया था कि वे कभी प्रेगनेंट नहीं हो सकते। लेकिन इसके बावजूद भी वायली प्रेगनेंट हो गए थे। ये वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं था।

वायली सिम्प्सन ने बीते साल ही सर्जरी से एक बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के बाद उन्होंने अपने प्रेगनेंसी के दौरान हुई परेशानियों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि गर्भधारण से लेकर डिलीवरी तक का समय काफी कठिन रहा था। जब मैं सड़क से गुजरता था तो लोग मुझे बहुत कुछ सुनाते थे, पर अब मैं और स्टीफन अपने बच्चे के साथ बहुत खुश हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

15 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago