Ragpicker Woman Speaking Fluent English In Bengaluru Goes Viral: सोशल मीडिया में कई बार हैरान कर देने वाली चीजें देखने के लिए मिल जाती हैं। इसी क्रम में इन दिनों सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी ने अपने दांतो तले उंगली दबा ली है। यह वीडियो एक कचरा बीनने वाली महिला का है, जो कि फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
itmeshachinaheggar नामक एक इंस्टाग्राम पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है। उनके मुताबिक उन्होंने बेंगलुरु के सदाशिवनगर में इस महिला को देखा। वह प्लास्टिक चुन रही थी। इस प्लास्टिक को बेचकर वह अपना गुजारा करती है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है।
इस महिला ने बताया कि उन्होंने 7 वर्षों तक जापान में काम किया है। इसके बाद वे भारत लौटे आई थीं। इस वीडियो में Cecilia Margaret Lawrence नाम की यह महिला एक गाना भी गाकर सुनाती हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने यह भी लिखा है कि हमारे आसपास कहानियां तो मौजूद होती हैं, बस थोड़ा रुक कर इन्हें देखने की जरूरत होती है। उन्होंने इस महिला की मदद के लिए लोगों से उनसे संपर्क करने के लिए भी कहा है।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…