ज़रा हटके

नशे की लत ने बना दिया था भिखारी, असलियत में निकला करोड़ों का मालिक

नशे की लत, लाचारी और बन गया भिखारी (beggar)। ये कोई फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं बल्कि आपबीती हैं एक बुजुर्ग की। एक ऐसे बुजुर्ग की जिसे नशे की लत ने भिखारी बना दिया। रूपया, रसूख और रूआब होने के बावजूद भीख मांगने पर मजबूर होना पड़ा। हैरानी की बात तो ये है कि भीख मांगकर वो अपने लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ नहीं करता, बल्कि उन पैसों से शराब का इंतजाम करता। नशे की लत में डूबे बुजुर्ग कहानी इंदौर से सामने आई है जिसे पढ़कर सभी हैरान हैं।

दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक इंदौर के रमेश यादव(Ramesh Yadav) नामक बुजुर्ग पिछले 2 साल से एक मंदिर के बाहर भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहा था। एक निजी संस्था ने जब रमेश यादव को इस हालात में देखा तो वो उसकी मदद के लिए आगे आए। संस्था की एक कार्यकर्ता के मुताबिक यादव को कालका माता मंदिर के पास से लाया गया। इस दौरान जब कार्यकर्ता बुजुर्ग के घर पहुंचे तो उसके घर का इंटीरियर देखकर दंग रह गए।

यह भी पढ़े

दरअसल, संस्था के कार्यकर्ताओं के मुताबिक जिस बुजुर्ग शख्स को भिखारी(beggar) समझ कर वो उसकी मदद के लिए आगे आए थे वो बेहद रईस था। उनकी माने तो वो उसके घर का इंटीरियर देख हैरान रह गए, जिसपर तकरीबन 4 लाख रुपए ख़र्च किए है। उनके घर में सारी सुख-सुविधाएं मौजूद थीं। लेकिन शराब की लत ने यादव को घर से बाहर सड़क पर ला दिया था। जानकरी के मुताबिक यादव के नाम पर बंग्ला, प्लॉट के अलावा करोड़ों की संपत्ति है। सीधी आय न होने की वजह से वो मंदिर के बाहर भीख मांगता और उन पैसों से शराब पीता।

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago