ज़रा हटके

क्या हुआ जब बैटमैन मूवी के बीच थियेटर में घुस असल चमगादड़, देखिए वायरल वीडियो

Real Bat Swoops Into ‘The Batman’ Screening in Austin: आजकल रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म बैटमैन के खूब चर्चे हैं। कोरोना के बाद से ही लोग थियेटर में जाकर फिल्में देखने से परहेज कर रहे थे। लेकिन लंबे अंतराल के बाद अब सब कुछ नॉर्मल होने लगा है और एक बार फिर से लोग थिएटर्स में मूवी को एन्जॉय करने लगे हैं। इस बीच यूएस के एक थियेटर में कुछ ऐसा हुआ जिसने बैटमैन मूवी को और रियलिस्टिक बना दिया।

वायरल हो गया वीडियो

अगर आप अंधेरे सिनेमाहॉल में स्क्रीन पर बैटमैन देख रहे हों और तभी आपके सिर पर असली चमगादड़ उड़ने लगे तो आपको कैसा लगेगा? एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो क्लिप शेयर करके लिखा है, मैं बैटमैन फिल्म देख रहा था और थिएटर में असली चमगादड़ घुस आया। यूजर ने तुरंत इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया है। ध्यान से देखेंगे तो आपको चमगादड़ उड़ता दिखेगा। ट्विटर यूजर ने यह भी लिखा है कि लोग कह रहे हैं कि किसी ने जानबूझकर चमगादड़ अंदर छोड़ा है।

फिल्म को मिल रही तारीफ

इस वीडियो के सामने आते ही इसपर एक से बढ़कर एक मजेदार मीम्स बनने शुरू हो गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अब तो जुरासिक पार्क फिर से रिलीज होनी चाहिए। क्या पता डायनासोर भी देखने को मिल जाएं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि क्या कोविड चमगादड़ से नहीं आया था, यह जरा भी सेफ नहीं है। बैटमैन को पूरी दुनिया में लोग खूब पसंद कर रहे हैं। भारत में भी झुंड से अच्छा रिस्पॉन्स बैटमैन को मिल रहा है। फिल्म 4 मार्च को रिलीज हुई थी। 

Facebook Comments
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago