hindustantimes
Spooky Fish with Human Face: यह दुनिया अजीब गरीब चीजों से भरी हुई है। अक्सर ही यहां पर कुछ ऐसा होता है या दिख जाता है जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अजीबो गरीब चीज के बारे में बताएंगे। आपने आज तक बहुत से जानवर देखे होंगे। कुछ खूंखार तो कुछ बहुत प्यारे। जीवों के लिए मनुष्य का प्यार उनको हमेशा उनके करीब लाता है।
पानी में रहने वाली मछली भी अपने आप में एक आश्चर्य है। मछली जो सिर्फ पानी में ही जीवित रह सकती है। उसके शरीर की संरचना ही उसी हिसाब से हुई है। इन सब बातों के बारे में सोचो तो बहुत से सवाल मन में उठते हैं लेकिन उनका जवाब किसी के पास नहीं होता। सिर्फ मछली ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत से ऐसे जीव हैं जो अपने आप में काफी अजीब हैं और बहुत से सवाल हैं उनको लेकर जो लोगों के मन में उठते रहते हैं।
हालांकि, ये तो बात हुई बाकी जीवों की अब हम वापस से आ जाते हैं मछली पर। दोस्तों आपने आज तक कई तरह की मछलियां देखी होंगी। कुछ खतरनाक तो कुछ बहुत ही प्यारी लेकिन क्या कभी आपने ऐसी मछली के बारे में सुना या देखा है जिसके चेहरा इंसानी हो? सुनकर आपको भले ही ये बात अजीब लग रही हो या फिर आपको ये कोई मनगढंत कहानी लग रही हो लेकिन यह बिल्कुल सच है। जी हां, एक ऐसी ही मछली है जिसका चेहरा इंसानों से मेल खाता है और वो चीन में पाई गई है।
बता दें कि दक्षिणी चीन के मिलाओ गांव में एक महिला टूरिस्ट को ‘इंसानी चेहरे’ वाली मछली नजर आई। उस महिला ने जैसे ही उस मछली को देखा उसका वीडियो बना लिया और बाद में इस वीडियो को उसने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। अब यही विडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग इस विचित्र मछली को देखकर अपनी आंखो पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। इस विडियो को ट्विटर यूजर @Unexplained ने शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मछली के वीडियो के पोस्ट होते ही इसे हजारों लोगों ने शेयर कर लिया था और कुछ ही घंटो में लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके थे।
14 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछली का शरीर तो उसी आकार का है लेकिन उसका चेहरा इसंनी है। इंसानों की तरह ही उस मछली के चेहरे पर नाक, दो आंखे, दो कान और मुंह है। समुद्र से इस तरह के अजीबो गरीब जीवों की तस्वीरें पहले भी वायरल हो चुकी हैं, लेकिन इस मछली के इंसानी चेहरे ने सभी को हैरान कर दिया है। क्योंकि इसके पहले जलपरियों के बारे में ही लोगों ने सुना है जिनका आधा शरीर मछली का होता है, लेकिन सिर्फ मछली का सिर इंसानी आकार का हो ऐसी कोई तस्वीर पहली बार सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…