ज़रा हटके

हवाई जहाज से इस लड़की को हो गया प्यार, अब शादी करने को भी तैयार

This Berlin girl is going to marry an airplane: एक इंसान को किसी दूसरे इंसान से प्यार होता है। किसी जीव-जंतु से प्यार होता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो सजीव चीजों से उसे प्यार और मोहब्बत होती है, लेकिन यदि ऐसा हो कि किसी इंसान को किसी निर्जीव चीज से प्यार हो जाए तो फिर आप क्या कहेंगे? दरअसल, हुआ कुछ ऐसा ही है। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक ऐसी ही घटना देखने को मिली है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है।

अगले महीने एम्स्टर्डम में है शादी

30 साल की एक लड़की को यहां करीब 6 साल पहले प्यार हो गया था बोइंग 737-800 विमान से। जी हां, केवल प्यार ही नहीं हुआ उसे इस विमान से, बल्कि इसी साल मार्च में वह इस हवाई जहाज से शादी भी करने वाली है। एक हवाई जहाज से एक लड़की के शादी करने की यह अनोखी घटना नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में घटने जा रही है।

देखने लगीं शादी का ख्वाब

मिशेल कोबके इस लड़की का नाम बताया जा रहा है। इसके बारे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई है कि सबसे पहले 2014 के मार्च में मिशेल ने बोइंग विमान को पहली बार टेगल एयरपोर्ट पर देखा था। रिपोर्ट में बताया गया है कि मिशेल को इस विमान से पहली ही नजर में मोहब्बत हो गई थी। इस विमान से मिशेल को ठीक वैसे ही मोहब्बत हुई थी, जैसा कि एक इंसान को दूसरे इंसान से हो जाता है। विमान के प्यार में मिशेल इस कदर डूब गईं कि वे बस उसी से शादी करने का सपना अपने मन में संजोने लगीं। दिन-रात बस उनके दिमाग में केवल वही विमान बैठा रहता था।

इनकी वजह से हुईं आकर्षित

अपने इस अनोखे प्यार को लेकर मिशेल यह भी कहती हैं कि उनका यह long-distance वाला लव है। यानी कि लंबी दूरी वाला प्यार उन्हें इस विमान से हो गया है। अब सवाल उठता है कि आखिर इस हवाई जहाज से मिशेल को प्यार क्यों हुआ और इसकी कौन सी चीज उन्हें सबसे अच्छी लगती है? इस बारे में मिशेल ने बताया है कि हवाई जहाज के विंग यानी कि पंखे, इसके विंगलेट्स और इसके थ्रस्टर्स यानी कि प्रणोदक उन्हें बहुत ही पसंद हैं। ये उन्हें इस विमान की ओर आकर्षित करते हैं।

अपने प्यार को दिया ये नाम

जब कोई इंसान किसी के साथ प्यार में होता है तो वह उसके लिए एक प्यारा-सा नाम भी रख देता है। इसी नाम से वह हमेशा उसे पुकारता है। मिशेल ने भी कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने अपने प्यार इस हवाई जहाज का नाम सात्स रख दिया है। वे इसे प्यार से सात्स से ही बुलाती हैं। जर्मन भाषा में सात्स शब्द का मतलब होता है प्रिय। मिशेल के मुताबिक ही उनका पहला प्यार भी है। वैसे, मिशेल के अनुसार वर्ष 2011 में एक व्यक्ति के साथ वे रिश्ते में जरूर थीं, लेकिन उनका यह प्यार ज्यादा दिनों का मेहमान नहीं रहा था। उनका यह प्यार बहुत ही जल्द खत्म हो गया था।

साथ लेकर सोती हैं

मिशेल काम कर रही हैं एक सेल्सवुमन के तौर पर। अपने काम के साथ वे अपने प्यारे विमान को देखने के लिए एयरपोर्ट का चक्कर लगाना नहीं भूलती हैं। वैसे, उन्होंने इस हवाई जहाज का एक टॉल मॉडल भी खरीद कर अपने पास रख लिया है। यह हमेशा उनके करीब ही रहता है। मिशेल के मुताबिक इसके पास में होने से उन्हें अपने प्यार से दूरी महसूस नहीं होती है। साथ ही वह इसे अपने साथ ही लेकर सोती भी हैं।

परिवार का भी मिला साथ

सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि मिशेल के परिवार वालों को भी अपनी बेटी के इस अजीबोगरीब प्यार के बारे में अच्छी तरह से मालूम है। फिर भी उन्हें इसे लेकर किसी तरह की कोई शिकायत मिशेल से नहीं है। अमूमन ऐसे मामलों में परिवार वाले और दोस्त उलाहना देते हैं और ऐसी चीजों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन इस मामले में मिशेल को अपने परिवार का साथ मिला हुआ है।

एक प्रकार का विकार

वहीं दूसरी ओर  इस बारे में मिशेल के कई दोस्तों का यह मानना है कि हवाई जहाज से प्यार करना एक प्रकार का डिसऑर्डर है। इसे विकार कहना ज्यादा उचित होगा। उनके मुताबिक इस तरह के विकार के शिकार लोगों को किसी निर्जीव चीज से ही प्यार होता है। मनोवैज्ञानिक भाषा में इस विकार को ऑब्जेक्टोफिलिया के नाम से जाना जाता है। हालांकि मिशेल का इस बारे में कहना है कि हवाई जहाजों के पार्ट्स को जमा करना उनका हमेशा से शौक रहा है। यही नहीं, आगे चलकर वे बोइंग विमानों की मैकेनिक भी बनने की चाहत रखती हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago