ज़रा हटके

‘कबीर सिंह’ को देखिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने कैसे पहनाया हेलमेट? वायरल हो रहा ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बीते साल रिलीज हुई थी, जो कि सुपरहिट रही थी। जब से यह फिल्म रिलीज हुई है, तब से यह लगातार चर्चा में बनी हुई रहती है। किसी-न-किसी वजह से इसके बारे में कुछ-न-कुछ सुनने को मिलता ही रहता है। एक बार फिर से बीते साल जून में रिलीज हुई यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म इसलिए इस बार चर्चा में बनी हुई है, क्योंकि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने फिल्म से जुड़ा एक ट्वीट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह तेजी से सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। इसके वायरल होने की वजह भी बहुत ही दिलचस्प है।

जागरूकता के लिए

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह मीम इसलिए शेयर किया गया है, ताकि ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा सके। जब से गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने यह ट्वीट किया है, तब से सोशल मीडिया में यूजर्स को यह बहुत ही भा रहा है। यही वजह है कि यूजर्स खुद को सोशल मीडिया पर इसे वायरल करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

क्या है दृश्य में?

बीते 5 फरवरी को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की ओर से फिल्म कबीर सिंह को लेकर एक पोस्ट डाला गया है। इसमें फिल्म के ही एक सीन को दिखाया गया है। इस सीन में शाहिद कपूर को बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, कबीर सिंह के इस दृश्य को गुरुग्राम पुलिस ने एडिट किया है। इसमें शाहिद कपूर बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे थे। पुलिस ने इस फोटो को एडिट करते हुए शाहिद कपूर को हेलमेट पहना दिया है। साथ ही तस्वीर के साथ में उन्होंने लिखा भी है कि बाइक चलाते हुए आप हेलमेट जरूर पहनें। इस तरह से गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने फिल्म के एक दृश्य को एडिट करके लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक बनाने की कोशिश की है।

एडिट की तस्वीर

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस मीम को शेयर करने के साथ ही इसके कैप्शन में यह भी लिखा है कि जब खुद बचोगे तभी तो प्रीति को भी बचा पाओगे। इस मीम में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की ओर से शाहिद कपूर को भी टैग किया गया है और कियारा आडवाणी को भी। फिल्म में शाहिद कपूर ने कबीर सिंह का किरदार निभाया है, जबकि कियारा आडवाणी प्रीति की भूमिका में हैं। इस सीन में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर बहुत ही गुस्से में बाइक चलाते हुए प्रीति के हॉस्टल की ओर मदद करने के लिए रवाना हुए थे। फिल्म के इस हिस्से को गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ लिया और बिना हेलमेट लगाए हुए शाहिद कपूर को एडिट करके उन्होंने हेलमेट पहना दिया।

क्रिएटिविटी ने किया हैरान

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की क्रिएटिविटी को देखकर सोशल मीडिया में लोग ट्रैफिक पुलिस के फैन हो गए हैं। सोशल मीडिया में ट्रैफिक पुलिस की क्रिएटिविटी की जमकर सराहना की जा रही है। जब से गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने यह ट्वीट किया है, सोशल मीडिया में यह तेजी से फैलता ही जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस तरह के बेहतरीन पोस्ट डाले गए हैं। इससे पहले भी कई बार गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ऐसे पोस्ट शेयर कर चुकी है।

यह भी पढ़े: नाकामयाब इश्क और फिर बर्बादी की कहानी है ‘कबीर सिंह’, जानें मूवी रिव्यू (Kabir Singh Movie Review)

फिल्म के बारे में

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बीते साल 21 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी ने किया था। दरअसल वर्ष 2017 में अर्जुन रेड्डी नाम की एक फिल्म रिलीज हुई थी। यह एक तेलुगू फिल्म थी। फिल्म कबीर सिंह हिंदी में इसी फिल्म का हिंदी रीमेक रही है। इसका भी निर्देशन संदीप रेड्डी ने ही किया था।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago