Weirdest Guinness World Records: पूरी दुनिया में हर साल कई सारे रिकॉर्डस बनते हैं। आए दिन कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बनाता है और उसका नाम अलग-अलग रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया जाता है। बता दें कि दुनिया में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जैसे सबसे लंबा इंसान, सबसे छोटा इंसान, सबसे पतला, ज्याद खाना खाने वाले इस तरह के कई रिकॉर्डस आए दिन लोग बनाते रहते हैं। बता दें कि इन रिकॉर्डस में कई नाम भारतीय नागरिकों के भी दर्ज हैं।
आपने अभी तक कई रिकॉर्डस के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रिकॉर्डस के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे और आपको लगेगा कि आखिर कैसे कोई इन सब चीजों में भी रिकॉर्ड बना सकता है। आज हम आपको दुनिया में बने कुछ ऐसे ही रिकॉर्डस के बारे में बताएंगे जो आपको हैरान कर देंगे और वो सभी गिनीज बुक में दर्ज हैं, तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही दिलचस्प रिकॉर्ड्स के बारें में..
बता दें कि ज्योति आम्गे के पास दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का रिकॉर्ड है। ज्योति आम्गे भारत के नागपुर की रहने वाली हैं। बता दे कि ज्योति की लंबाई 2 फीट 0.6 इंच है। ज्योति का जन्म साल 1993 में 16 दिसंबर को हुआ था। बता दें कि गिनीज बुक में नाम आने के बाद से ज्योति आम्गे काफी फेमस हो गई हैं। वो कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं और लोग उनके इंटरव्यू लेने के लिए भी उनके घर जाते हैं।
बिकिनी पहने हुए तो आपने कई लड़कियों को देखा होगा, लेकिन एक बार ऑस्ट्रेलिया में एक साथ 1010 महिलाओं ने बिकिनी पहन कर एक साथ बीच पर पोज दिया था और सबसे बड़ा स्विमसूट फोटोशूट के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
प्यार में एक-दूसरे को किस करना तो आम बात है। लेकिन तब क्या हो कि आपका ये किस करना आपका नाम गिनीज बुक ऑफ रेकॉर्ड में दर्ज करा दे। जी हां, थाइलैंड के एक कपल ने सबसे लंबे समय तक किस करने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। थाइलैंड के तिरानैरेत और लकसाना तिरानैरेत नाम के एक कपल ने 12-14 फरवरी तक साल 2013 में थाइलैंड में आयोजित एक समारोह के दौरान 58 घंटे, 35 मिनट और 58 सेकंड तक एक-दूसरे को किस करके यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया था।
एक मां बच्चे को जन्म देती है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी पिता ने अपने बच्चे को जन्म दिया हो। नहीं ना, लेकिन गिनिज बुक में एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज है, जिसमें साल 2007 में एक आदमी ने बच्चे को जन्म दिया है। थॉमस बीटी नाम के इस व्यक्ति ने साल 2007 में एक सर्जरी के बाद बच्चे को जन्म दिया। बता दें, यह शख्स अमेरिका का रहने वाला है।
अमेरिका के अभिनेता और लेखक जोनाह फॉल्कन के नाम दुनिया के सबसे बड़े पेनिस का रिकॉर्ड है। बता दें कि सामान्यत उनके पेनिस की लंबाई 9.5 इंच (24.13 सेंटीमीटर) और उत्तेजना की स्थिति में 13.5 इंच (34.29 सेंटीमीटर) होती है।
ताइवान के किसानों ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया है। बता दें कि ताइवान में एक साथ करीब 1,215 किसानों ने महज 16 मिनट और 20 सेकंड में 5.1 एकड़ में धान लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ कर अपना नाम दर्ज किया था।
अमेरिका की एनी हॉर्किस के नाम सबसे बड़ा ब्रेस्ट होने का रेकॉर्ड है। बता दें कि उनके ब्रेस्ट का साइज 109.22 सेंटीमीटर (43 इंच) है।
भारत देश के जयपुर शहर के रहने वाले राम सिंह चौहान का नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ, वो भी उनकी मूंछों की लंबाई की वजह से। बता दें कि उनकी मूंछों की लंबाई 14 फीट है।
हाथों से तेजी से टाइपिंग करना तो आप सब जानते हैं लेकिन तब क्या हो जब कोई टाइपिंग के लिए हाथों का नहीं बल्कि नाक का इस्तेमाल करे। जी हां, खुर्शीद हुसैन नाम के एक व्यक्ति ने अपनी नाक का इस्तेमाल करते हुए सबसे तेज टाइपिंग का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हुसैन ने सेकंडों में 103 कैरेक्टर टाइप करके यह रिकॉर्ड बनाया था।
खाने में मीठी और स्वादिष्ट। बता दें कि भारत देश के मुंबई शहर में एक बार 18 किलो की जलेबी बनाई गई थी। इस जलेबी को बनाने में 53 मिनट का समय लगा था। इस की लंबाई का व्यास 9 फीट था। बता दें कि जब ये रिकॉर्ड बनाया गया तब वहां पर भारत के फेमस शेफ संजीव कपूर भी मौजूद थे। जानकर हैरानी होगी कि इस जलेबी को लोगों ने सिर्फ 40 मिनट में ही चट कर लिया था।
रूस की स्वेटलाना पंक्रेटोवा के पास दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली महिला होने का रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें कि सिर्फ लंबे पैर नहीं बल्कि सबसे लंबी एड़ियां होने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।
एस.एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ ने कमाई के कई रिकार्ड्स तोड़े थे। बता दें कि इस फिल्म की कमाई के चलते इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में फिल्म के सबसे बड़े पोस्टर के लिए दर्ज है। इसका एरिया 4793.65 वर्ग मीटर था।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…