ज़रा हटके

इस मछुआरे के पास है ऐसे जीव की उल्टी जिसे बेचकर मिलेंगे 2.27 करोड़ रूपए, पढ़ें अजीबोगरीब मामला  

Whale Fish Vomit Price in India: कई ऐसी चीजें होती हैं जिनको सुनकर मन अजीब सा हो जाता है, घिन आती है और उस बारे में बात करने का मन भी नहीं होता। जी हां, हम बात कर रहे हैं उल्टी की। बता दें कि यदि आपके सामने भी कोई उल्टी करता है तो आपको अजीब सा लगता है और घिन आ जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताएंगे जहां पर एक उल्टी की वजह से एक मछुआरा रातों रात अमीर बन गया और उसकी जिंदगी संवर गई।

हम बात कर रहे हैं थाईलैंड के एक मछुआरे की, जिसे सुमद्र में मछली पकड़ते समय एक जीव की उल्टी मिली। बता दें कि पहले वो इसे देखकर समझ नहीं पाया कि ये क्या चीज है। लेकिन बाद में पता लगा कि ये उल्टी व्हेल मछली की थी। उल्टी मिलना आपको सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा। लेकिन इस व्हेल की उल्टी ने उस मछुआरे की किस्मत रातों रात बदल दी। बता दें कि व्हेल की उल्टी की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.20 लाख अमेरिकी डालर यानि कि करीब 2.27 करोड़ रूपए बताई जा रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि पूरी कहानी क्या है।

समुद्र में मिला टुकड़ा

oneindia

डेली मेल में प्रकाशित हुई एक खबर के अनुसार दक्षिणी थाइलैंज के कोब सामुई के समुद्र तट पर जुमरई थाइकोट जो पेशे से एक मछुआरा है, उसको समुद्र में एक बड़ा सा टुकड़ा तैरता हुआ दिखाई दिया। जुमरई ने उस टुकड़े को उठाया और उसे लेकर अपने घर आ गया। बता दें कि इस टुकड़े का वजन लगभग 7 किलोग्राम था। उसने वो टुकड़ा उठाकर अपने घर पर रख लिया।

हालांकि, जुमरई को इस टुकड़े के बारे में कोई भी अंदाजा नहीं था कि आखिर ये चीज है क्या और उसने इस टुकड़े के बारे में अपने पड़ोसियों को बताया। लोग भी उस टुकड़े को देखकर समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर ये चीज क्या है। तभी जुमरई ने अंदाजा लगाया कि ये कहीं व्हेल मछली की उल्टी तो नहीं है। अपनी इस बात को कंफर्म करने के लिए उसने अपने इलाके के स्थानीय अधिकारियों से मदद लेने की बात सोची।

उल्टी की कीमत करोड़ों रूपए [Whale Fish Vomit Price]

अब आपको लग रहा होगा कि आखिर व्हेल मछली की उल्टी में ऐसा क्या खास है कि उसकी कीमत करोड़ों में हैं, तो हम आपको बता दें कि व्हेल की उल्टी काफी महंगी बिकती है। इसे एंबरग्रिस कहते हैं। व्हेल मछली की उल्टी में एक खास तरह का पदार्थ पाया जाता है जो कि परफ्यूम बनाने के काम आता है। इसके बने हुए परफ्यूम काफी अच्छे होते हैं और काफी ऊंचे दामों पर बिकते हैं। जिस वजह से परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां व्‍हेल की उल्‍टी को ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए तैयार रहती हैं। दरअसल. व्हेल की उल्टी से बना हुआ परफ्यूम काफी लंबे समय तक टिका रहता है जिस वजह से इसकी कीमत करोड़ों में होती है।

बता दें कि जुमरई ने जब स्थानीय अधिकारियों की मदद ली और उस टुकड़े की जांच की गई तो वह व्हेल मछली की उल्टी ही निकली। यह सुनकर जुमरई की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वो मछुआरा जो दिन के 940 रूपए कमाता था, आज एक उल्टी के टुकड़े ने उसे करोड़पति बना दिया। फिलहाल अब जुमरई उस टुकड़े को बेचने की सोच रहा है। वह अधिकारीयों की मदद लेकर इस बात का पता लगा रहा है कि कैसे इस टुकड़े को अच्छे और ऊंचे दामों पर बेचा जाए। अधिकारियों ने इस टुकड़े की कीमत बता दी है।

थाइलैंड के जुमरई के साथ जो भी हुआ उसे उसकी किस्मत ही कहेंगे कि एक उल्टी के टुकड़े ने रातों रात उसे इतना अमीर बना दिया। इसे कहते हैं कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है और कब किसकी किस्मत कैसे चमक जाए इस बात का पता भी किसी को नहीं होता है। जुमरई के साथ जो हुआ वो भी किसी चमत्कार से कम नहीं था।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 day ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago