Virginity Test Female Police: नौकरी पाने के लिए आपको कई तरह की परीक्षाएं देनी होती है। इसके बाद कई तरह के टेस्ट पास करने के बाद आपको नौकरी मिलती है। वहीं बात करें सरकारी नौकरी की तो इस नौकरी को पाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं। इसके लिए रिटन, फिजिकल और इंटरव्यू कई तरह के टेस्ट देने होते हैं तब जाकर यह नौकरी मिलती है। लेकिन एक ऐसा देश है जहां पर पुलिस की नौकरी पाने के लिए एक ऐसा टेस्ट देना होता है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
जी हां, आपको यही लगेगा कि आखिर इस नौकरी में इस तरह के टेस्ट की क्या जरूरत है। लेकिन इस देश के नियम कुछ अलग हैं। बता दें कि एक ऐसा देश है जहां पर महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ता है। इस देश में महिलाओं को ये साबित करना होता है कि वो वर्जिन हैं या नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा है ये देश।
पुलिस में भर्ती पाने के लिए इंडोनेशिया में महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट कराना पड़ता है। इसके लिए उनका मेडिकल चेकअप भी होता है। इतना ही नहीं नौकरी पाने के लिए महिलाओं को अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन करना होता है। उनकी खूबसूरती का आधार पर ही उनका चयन होता है। खास बात है कि जो लोग इन महिलाओं की भर्ती के लिए ये टेस्ट लेते हैं उस टीम में सिर्फ पुरूष ही होते हैं। उनकी खूबसूरती पर ही जज पुलिस की नौकरी के लिए उनकी भर्ती करते हैं।
बता दें कि इंडोनेशिया की मॉडर्न पुलिस फोर्स इंडोनेशिया के आजाद होने के बाद साल 1946 में बनी थी। उसके लगभग बीस साल बाद साल 1996 में वहां की पुलिस फोर्स को मिलिट्री के अधीन कर दिया गया था। जिसके बाद साल 1999 में जब वहां के प्रेसिडेंट सुहार्तो ने अपने पद से इस्तीफा दिया था उसके बाद ही दोबारा फिर से वहां की पुलिस फोर्स को स्वायत्तता मिली थी।
पुलिस में भर्ती के लिए खूबसूरती और वर्जिनिटी टेस्ट को लेकर इसके खिलाफ आवाज भी उठाई गई है। साल 2014 में इस टेस्ट को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने एक गाइडलाइन जारी की थी। इतना ही नहीं इंडोनेशिया की मानव अधिकारी संगठन ने इस टेस्ट के खिलाफ कई बार आवाज भी उठाई। लेकिन प्रशासन ने इसको लेकर किसी भी तरह का कोई कदम नहीं उठाया। हालांकि, प्रशासन इसके खिलाफ कोई भी सख्त कदम उठाने में असफल ही रहा है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के साथ किए जाने वाले इस टेस्ट के बारे में जब आर्मी फोर्स के जनरल मोल्डोको से बात की गई तो उनका जवाब था- इस टेस्ट से प्रॉब्लम क्या है? ये तो एक अच्छा काम है फिर इसकी आलोचना क्यों? हालांकि, उनका यह जवाब काफी अजीब था। लेकिन सवाल ये उठता है कि पुलिस की नौकरी करने के लिए खूबसूरती और वर्जिनिटी टेस्ट की जरूरत क्या है।
क्योंकि पुलिस के काम के लिए इन सभी चीजों का होना कोई मायने नहीं रखता है, फिर भी इस देश में काफी लंबे समय से महिलाओं की भर्ती के लिए यह टेस्ट होता है और वहां के लोग इस बात को अब तक पूरी तरह स्वीकार भी कर चुके हैं। आपको क्या लगता है कि पुलिस में भर्ती के लिए इस तरह का टेस्ट करवाना सही है या नहीं। इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…