मनोरंजन

दिशा पाटनी संग धूम मचाने जा रहा है यह बिग बॉस कंटेस्टेंट, शो ने दिलाया जबरदस्त फेम

Asim Riaz Disha Patani First Project Collaboration: हाल ही में खबर आई है कि बिग बॉस-13 फेम मॉडल-एक्टर जल्द ही मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ एक एड में नज़र आने वाले हैं। इस खबर से अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

यूं तो हर साल बिग बॉस आता है और अपने साथ तमाम नए पुराने चहरे लेकर आता है। इस शो की खास बात यह है कि इस शो ने जहां कुछ भूले-बिसरे पुराने चहरों को वापस जनता की नज़र में लाया और उनका करियर संवारा, वहीं कुछ नए चेहरों को भी बेशुमार शोहरत दिलवाई। इन्हीं में से एक चेहरा हैं कश्मीर के रहने वाले मॉडल-एक्टर आसिम रियाज़(Asim Riaz)। जब लोगों ने बिग बॉस-13(Bigg Boss- 13) के मंच पर पहली बार आसिम को देखा था तब वे बेहद शर्मीले नज़र आए थे और उन्हें देख कर यह कह पाना काफी मुश्किल था कि वे इस शो के रनर-अप बनकर बाहर आएंगे।

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से अब तक आसिम ने काफी लंबा सफर तय किया है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर अपने जिमिंग के वीडियोज़ और फ़ोटोज़ पोस्ट करते रहते हैं और अपने फैंस को फिट रहने के लिए भी मोटीवेट करते रहते हैं। इसी के साथ वे म्यूजिक वीडियोज़ से लेकर ब्रैंड प्रोमोशन तक सब कर रहे हैं और काम के मामले में काफी व्यस्त चल रहे हैं।

Image Source: Indiatimes.com

दिशा पाटनी संग जल्द लगेगा फिटनेस का तड़का(Asim Riaz Disha Patani First Project Collaboration)

इन दिनों खबरें आ रहीं हैं कि जल्द ही आसिम और दिशा(Disha Patani) का एक ऐड शूट होने वाला है। दोनों ही एक्टर फिटनेस फ्रीक हैं तो यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर ये एड स्पोर्ट्स को लेकर होगा या फिर हेल्थ को लेकर। कुछ सूत्रों की मानें तो आसिम और दिशा, सलमान की फिल्म राधे में एक डांस परफ़ोर्मेंस भी देने वाले हैं।

यह भी पढ़े

बता दें कि साल 2020 में आसिम इंटरनेशनल रैपर DJ Snake के साथ पार्टी करते देखे गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वैसे आसिम खुद भी काफी अच्छा रैप कर लेते हैं जिसकी झलक उन्होने बिग बॉस के घर में कई बार दिखाई थी।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago