deccanchronicle
जी हां….दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी । रितेश जहां मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं तो वहीं जेनेलिया क्रिशचन यानि ईसाई समुदाय से हैं। लिहाज़ा दोनों की शादी दो अलग अलग तरीकों से संपन्न हुई थी। पहले दोनों ने महाराष्ट्रीयन तरीके से शादी की और उसके बाद चर्च में। जेनेलिया और रितेश दोनों ने अपनी शादी के इवेंट को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी और दोनों ने लगभग 25 करोड़ रूपए अपनी शादी में खर्च किए थे।
20 अप्रैल, साल 2007 को बच्चन परिवार में शहनाई बजी और दो बड़े बॉलीवुड सेलिब्रेटी एक दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी की एक-एक रस्म बड़ी ही धूमधाम से की गई थी। शादी में ऐश्वर्या के साथ-साथ अभिषेक बच्चन के कपड़ों पर भी खूब खर्चा किया गया था। इनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री के सभी सेलिब्रेटी को न्यौता भेजा गया था। दोनों ने अपनी शादी में करीब 6 करोड़ रूपए खर्च किए थे।
साल 2009 में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा भी शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की इस रॉयल शादी में जी खोलकर खर्चा किया गया था। डेकोरेशन, शिल्पा की हीरो और एमरल्ड से बनी ज्वेलरी पर करोड़ों खर्च हुओ थे। ख़बरे थीं कि शिल्पा की इंगेजमेंट रिंग ही सिर्फ 5 करोड़ की है। इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी जिसमें दोनों ने 10 करोड़ रूपए खर्च किए थे।
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की शादी साल 2010 में प्रियंका अल्वा से हुई थी। और दोनों ने अपनी शादी में काफी पैसा खर्च किया था। इनकी शादी के कार्ड के चर्चे भी उस समय खूब हुए थे। और दोनों ने करोड़ों रूपए इस शादी में खर्च किए थे।
आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपनी बचपन की फ्रेंड अवंतिका मलिक से 2011 में शादी की थी। इस शादी में जानी मानी गिनी चुनी हस्तियों ने ही शिरकत की थी। लेकिन इस शादी में दोनों ने 5 करोड़ से ज्यादा का खर्चा किया था।
बॉलीवुड की ये शाही जोड़ी 2012 में शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की शादी दिल्ली से सटे गुड़गांव और उसके बाद दिल्ली में फंक्शन आयोजित किए गए थे। जिसमें लगभग 10 करोड़ का खर्चा आया था। ये शादी नवाबी आउटफिट को लेकर तो चर्चा में रही ही थी साथ ही जोड़ी भी कुछ कम पॉपुलर नहीं थी।
2017 में एक बॉलीवुड शादी सबसे ज्यादा चर्चा रही वो थी क्रिकेट सम्राट विराट कोहली व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की। दोनों ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसका खर्च लगभग 4 करोड़ बताया जाता है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…