मनोरंजन

रिलीज हुआ सलमान का गाया गाना Pyar Karona, मिनटों में लाखों ने देखा

Pyar Karona Full Song Release: लॉकडाउन लगा होने की वजह से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों पनवेल के अपने फार्महाउस में अटके हुए हैं। भले ही वे यहां कैद हैं, लेकिन सोशल मीडिया में वे बहुत ही सक्रिय हैं और अपने फैंस को कोरोना से बचने के लिए लगातार घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। इसी दौरान सलमान खान की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वे ‘प्यार करोना’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

शेयर किया था टीजर

बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सलमान खान के द्वारा इस गाने के टीजर को शेयर किया गया था। इसमें उन्होंने बताया था कि बहुत जल्द ही वे गाना प्यार करोना लेकर आने वाले हैं। कोरोना वायरस के प्रति वे इसके जरिए जागरूकता फैलाएंगे। इस गाने को सलमान खान ने खुद से आवाज दी है। यह गाना 4 मिनट का है और इसमें सलमान रैप भी कर रहे हैं।

गाने के कैप्शन में लिखा

खुद के द्वारा गाए गए इस गाने को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि इमोशनली पास रहो और फिजिकली दूर रहो ना। #प्यार करोना। ऑडियो रिलीज हो गया है। सलमान खान द्वारा दिए गए कैप्शन पसंद का मतलब है कि भावनात्मक रूप से लोग एक-दूसरे के पास रहें, लेकिन शारीरिक दूरी इस वक्त बनाए रखें।

लाखों ने किया लाइक

देखते ही देखते सलमान खान द्वारा गाया गया यह गाना सोशल मीडिया में खूब वायरल हो गया है। गाने को अब तक 6 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। सलमान खान की आवाज के उनके फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। फैंस इसे खूब लाइक भी कर रहे हैं और शेयर भी।

भारत में कोरोना वायरस

कोरोना वायरस की भारत में बात की जाए तो अब तक इसकी चपेट में लगभग 16 हजार लोग आ गए हैं। साथ ही मरने वालों की तादाद भी 500 को पार कर गई है। राहत की बात बस ये है कि 2200 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago