मनोरंजन

कपूर परिवार की दुल्हन बन सकती हैं तारा सुतारिया, इन्होंने मान लिया परिवार का हिस्सा

Tara Sutaria Aadar Jain Relationship: आदर जैन जो कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन भाई हैं, आजकल तारा सुतारिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर वे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में जब अरमान जैन की अनीसा मल्होत्रा से शादी हुई थी तो यहां पर इन दोनों को साथ में परफॉर्म करते हुए भी देखा गया था। इसके बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी की ओर से एक सामूहिक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की गई थी, जिसे उन्होंने फैमिली का नाम दिया था।

क्या है तस्वीर में? (Tara Sutaria Aadar Jain Relationship)

रिद्धिमा ने जो तस्वीर यहां पोस्ट की है, इसमें देखा जा सकता है कि अरमान और अनीसा मल्होत्रा के साथ आदर जैन और तारा सुतारिया भी एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर खबरें और तेजी से वायरल होने लगी हैं। हालांकि, इससे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस खबर को आदर ने पक्का कर दिया था कि तारा सुतारिया को वे डेट कर रहे हैं। यही नहीं, आदर जैन की मां रीमा जैन की ओर से भी हाल ही में एक बातचीत में इस बात के संकेत दिए गए हैं कि उनका परिवार भी तारा सुतारिया को पसंद कर रहा है।

रीमा जैन ने कहा

bollywood bubble hindi

रीमा जैन को मुंबई मिरर के साथ बातचीत में इसे लेकर खुलासा करते हुए देखा गया है। इस बातचीत में रीमा जैन ने कहा है कि उनके बेटे को जो पसंद आता है या जो भी उनका बेटा पसंद करता है, वह उनके परिवार को भी पसंद आता है और उनका परिवार भी उससे प्यार करता है। वहीं जब रीमा जैन से आदर जैन की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा इस वक्त कुछ भी नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आदर इस वक्त बहुत ही युवा है। फिलहाल शादी तो दूर की बात है। अभी इस बारे में सोचने की इन्हें कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल इन्हें केवल अपने काम पर ही ध्यान देना चाहिए।

तारा ने क्या कहा था आदर के बारे में? (Tara Sutaria Aadar Jain Relationship)

आपको बता दें कि बीते साल तारा सुतारिया ने आदर जैन को लेकर बात भी की थी। इस दौरान उन्होंने आदर को अपने लिए बहुत ही खास बता दिया था। उन्होंने कहा था कि आदर जैन मेरे लिए बहुत ही स्पेशल हैं (Tara Sutaria Aadar Jain Relationship)। हम एक-दूसरे के साथ का खूब मजा लेते हैं। खास बात यह भी है कि हम दोनों ही फूडी हैं। यही वजह है कि हम लोग हमेशा रेस्टोरेंट भी जाते रहते हैं। तारा ने यह भी बताया था कि वे दोनों पिछले साल दिवाली के अवसर पर मिले थे। उन्होंने कहा था कि उन दोनों के बहुत से म्युचुअल फ्रेंड्स भी हैं।

तारा की अगली मूवी (Tara Sutaria Upcoming Movie)

तारा सुतारिया को मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म मरजावां में कुछ समय पहले बड़े परदे पर देखा गया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने सराहा था। तारा सुतारिया की आने वाली फिल्म का नाम तड़प है। इस फिल्म के जरिए सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। बताया जा रहा है कि दक्षिण भारतीय फिल्म आरएक्स 100 की यह फिल्म हिंदी में रीमेक होने वाली है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago