Image Source - Nagasconnect.com
Amitabh And Abhishek Bachchan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन जल्द ही नानावती अस्पताल से डिस्चार्ड हो सकते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक दोनों का स्वास्थ्य बेहतर और स्थिर है जिसके बाद गुरुवार को उनके खून के सैंपल जांच के लिए दोबारा भेजे जाएंगे और परिणाम निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
कुछ दिन पहले अमिताभ और अभिषेक COVID-19 पॉजिटिव पाए गए थे। वर्तमान में (अलगाव में दोनों) नानावती अस्पताल में भर्ती हैं।
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस खबर की पुष्टि माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर की थी और लोगों से आग्रह किया कि जो उनके संपर्क में आए हैं, वे खुद का परीक्षण करवाएं। उन्होंने ट्वीट में लिखा था – “मेरा CoviD-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है और मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं, अस्पताल ने अधिकारियों को सूचित किया है। मेरे परिवार और कर्मचारियों के परीक्षण किए गए हैं, परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है .. जो सभी पिछले 10 दिनों में मेरे करीब रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि कृपया खुद की जांच करा लें! ”
वहीं अभिषेक (Abhishek Bachchan) ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा था – “मेरे पिता और मेरा दोनों का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों को हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी का परीक्षण किया जा रहा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं। शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद। बीएमसी संपर्क में रही है और हम उनका अनुपालन कर रहे हैं।”
यह भी पढ़े
बच्चन परिवार में ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन और आराध्या बच्चन के भी टेस्ट किए गए थे। जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या का कोरोना (Corona) टेस्ट पॉजिटिव आया था और दोनों नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नवेली नंदा और अगाध्या नंदा के COVID-19 टेस्ट निगेटिव पाए गए।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…