Featured

बिग बी के कोरोना टेस्ट निगेटिव आने की खबर निकली अफवाह, खुद अभिनेता ने किया ट्वीट

Amitabh Bachchan Tweet on Fake News: देश में फैली कोरोना महामारी किसी भी इंसान में फर्क नहीं कर रही, यही कारण है कि अभी तक देश में आम इंसान से लेकर बड़े-बड़े राजनेता और अभिनेता भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो महज़ एक अफवाह निकली। अभिताभ बच्चन ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक टीवी चैनल की न्यूज़ रिपोर्ट को झूठा बतलाया।

अभिताभ ने एक चैनल के वीडियो को क्वोट करते हुए लिखा कि यह खबर गलत, गैर-जिम्मेदार और झूठी है।

जानकारी के मुताबिक बीती 11 जुलाई से मुंबई के नानावती अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने को लेकर न्यूज़ चैनल्स से लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह मच गई है। बिग बी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसी जानकारी मिली थी कि अभिताभ और उनके बेटे अभिषेक की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है जिसके बाद उनको अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल सकती है।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट (Coronavirus Report) एक साथ पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इसके एक दिन बाद अभिषेक बच्चन की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

यह भी पढ़े

सभी का इलाज नानावटी अस्पताल में ही चल रहा है। ऐश्वर्या और आराध्या को बीती 17 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद अमिताभ के सभी बंगलों को भी सील कर दिया गया था।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago