Featured

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर साझा की पुराने दिनों की तस्वीर, पोस्ट हुआ वायरल

हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जो सोशल मीडिया(Social Media) पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन यानि अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुजरे दिनों की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो साझा की, जिसमें वे काफी यंग नजर आ रहे हैं।

अमिताभ(Amitabh Bachchan) की इंस्टा पोस्ट

अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जवानी की ये मासूमियत,  समय के साथ परिपक्वता और जीवन की कठोरता के आगे कुछ फीकी पड़ गई। न जाने कहां गए वो दिन”। बिगबी द्वारा किया गया यह पोस्ट, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे बड़े-बड़े सेलेब्स से लेकर अमिताभ के फैन्स तक सभी का भरपूर प्यार मिल रहा है।

फिल्मी करियर की बात करें तो आखिरी बार अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan), अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई शूजित सरकार की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो‘ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना भी मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म को काफी मिले-जुले रिव्यूज मिले थे।

जल्द ही वे अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे और इसके अलावा इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में भी नजर आएंगे। इसके बाद एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘झुंड’ और अजय देवगन व रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म ‘मेय डे’ करते दिखेंगे, जिसका निर्देशन खुद अजय देवगन करेंगे।

यह भी पढ़े

फिलहाल इन दिनों, फिल्मों से इतर बीग बी अपने मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन को होस्ट करने में काफी व्यस्त हैं। 

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago