Featured

‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर हुआ लांच, कॉमेडी-ड्रामा-इमोशन से भरी है इरफान की अगली फिल्म

Angrezi Medium Trailer: आखिर लंबे समय के बाद इरफान खान की अपकमिंग और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर (Angrezi Medium Trailer) आ ही गया है. 2 मिनट और 55 सेकंड का यह ट्रेलर काफी मजेदार है और लोगों को बेहद पसंद भी आ रहा है. ट्रेलर में राधिका मदान (Radhika Madan), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia), दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और किकू शारदा (Kiku Sharda) जैसे जाने-माने कलाकार दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर राधिका मदान के स्कूल से शुरू होता है और लंदन यूनिवर्सिटी पर जाकर खत्म होता है.

फिल्म का ट्रेलर देखते ही आप फिल्म की कहानी समझ जाएंगे. साथ ही फिल्म में किसका क्या रोल है, इस बात की जानकारी भी आपको ट्रेलर से मिल जायेगी. ट्रेलर राधिका मदान को मिले अवार्ड और इरफान की मजेदार स्पीच से शुरू होता है. बेटी को सम्मान मिलने पर इरफान स्टेज पर जाते हैं और अंग्रेजी में दो शब्द कहकर आगे की लाइन्स भूल जाते हैं. ये देख कर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.

इसके बाद दिखाया जाता है कि राधिका आगे की पढ़ाई लंदन जाकर पूरी करना चाहती है, जिसके लिए इरफान के पास पैसे नहीं होते. लेकिन वह किसी तरह भी बेटी को लंदन भेजना चाहते हैं. इसी जद्दोजहद के बीच उनकी मुलाकात करीना कपूर से होती है, जो एक पुलिस ऑफिसर होती हैं. इसके बाद ट्रेलर मजेदार ट्विस्ट से भर जाता है. फिल्म का ट्रेलर आपको हंसने के साथ-साथ रोने पर भी मजबूर कर देगा. बता दें, होमी अदाजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 मार्च, 2020 को रिलीज़ हो रही है. यहां देखें फिल्म का पूरा ट्रेलर.

अंग्रेजी मीडियम फिल्म ट्रेलर (Angrezi Medium Movie Trailer)

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago