Featured

बिग बॉस 14: घरवालों पर अकेले भारी पड़ रही है ये कंटेस्टेंट, दूसरे ने सीनियर्स से लिया पंगा!

बिग बॉस 14 का यह सीजन भी काफी धमाकेदार साबित हो रहा है। हर दिन इस घर में कुछ ना कुछ नया होता नजर आ रहा है। अब तक बिग बॉस(Bigg Boss 14) के छह एपिसोड निकल चुके हैं और अभी से ही यह पूरा घर दो भाग में बंटता नजर आ रहा है। इस घर की एक ही कंटेस्टेंट बाकी सब पर बीते दिनों भारी पड़ती नजर आई। दूसरी तरफ एक अन्य कंटेस्टेंट ने घर में आए सीनियर्स से भी पंगा लेना शुरू कर दिया है। आइये जानते हैं क्या कुछ चल रहा है इन दिनों बिग बॉस हाउस में।

पवित्र पुनिया और निक्की तम्बोली की लड़ाई नहीं ले रही रुकने का नाम

बता दें कि, बीते कुछ एपिसोड से पवित्रा पुनिया(Pavitra Punia) और निक्की तम्बोली(Nikki Tamboli) की लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। किसी ना किसी बात पर दोनों आपस में भिड़ती नजर आ ही जाती हैं। दूसरी तरफ निक्की खुद अकेले बिग बॉस हाउस के सभी अन्य प्रतिभागियों पर भारी पड़ती दिखाई दी। असल में बीते एपिसोड में उनकी वजह से काफी समय तक घर में किसी भी फ्रेशर को खाना नहीं मिल पाया था। हालाँकि बाद में निक्की खुद अपने ज़िद से पीछे हटी और तब जाकर सबने खाना खाया। इसके साथ ही पवित्र पुनिया पर राहुल वैद्य से लड़ाई को लेकर भी आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि, ऐसा वो फुटेज खाने के लिए कर रही हैं। गौरतलब है कि, बाथरूम की सफाई ना होने को लेकर पवित्र राहुल पर टूट पड़ी।

इस फ्रेशर ने लिया सीनियर्स से पंगा

आपसी लड़ाई के बात छोड़ दें तो बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) में बतौर फ्रेशर एंटर करने वाली रुबीना दिलायक भी किसी से पीछे नहीं हैं। बीते एपिसोड में रुबीना को सीधे सीनियर्स से टक्कर लेते देखा गया। रुबीना की बहस हीना खान से जूते को लेकर हुआ, उनका कहना था कि, यदि एक जोड़ी जूते को एक आइटम में गिना जाता है तो फिर सलवार सूट भी एक ही आइटम हुआ।

यह भी पढ़े

रुबीना की इस बात का घर के तीनों सीनियर्स सिद्धार्थ, हीना और गौहर(Gauhar Khan) ने मिलकर जवाब दिया कि, हमारा जैसे मन। बदले में में रुबीना ने कहा कि, “दिमागी रूप से कमजोर लोग हैं जो सिर्फ बात करना जानते हैं।” रुबीना के इस बेबाक अंदाजा को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस(Bigg Boss 14) के अगले एपिसोड में भी काफी हंगामा होने वाला है, इसकी झलक नए प्रोमो में साफ़ नजर आ रही है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago