Featured

बिग बॉस 14: टास्क को लेकर भिड़े गौहर और सिद्धार्थ, दिखा शुक्ला जी का दबंग अंदाज!

टेलीविज़न के सबसे ज्यादा पॉपुलर शो बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) की शुरुआत हो चुकी है। इस शो के पहले एपिसोड से ही खूब धूम मच रही है। इसके साथ ही बिग बॉस 14 का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान किसी टास्क को लेकर आपस में भिड़े नजर आ रहे हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ(Sidharth Shukla) के फैन पेज ने शेयर किया है। लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और इसे तीस हज़ार से भी ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं।

जानें आखिर दोनों सीनियर क्यों भिड़े आपस में

सबसे पहले आपको बता दें कि, बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) की शुरुआत होते ही घर में अगले दो हफ़्तों के लिए सीनियर और फ्रेशर का थीम चलेगा। घर में गौहर खान, हीना खान और सिद्धार्थ शुक्ला तीन सीनियर हैं जिनके इशारों पर सभी नए सदस्य यानी की फ्रेशर्स नाचेंगे। ये तीनों जैसा कहेंगे फ्रेशर्स को वैसा ही करना होगा। बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में सिद्धार्थ(Sidharth Shukla) और गौहर आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सिद्धार्थ गौहर पर किसी टास्क को लेकर भड़के हुए हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि, सारी गलती उन्हीं की है साथ ही वो कहते हैं कि उनके लिए जरूरी यह है कि टास्क कैसे होता है। बहरहाल बिग बॉस 14 के आने वाले एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाले हैं।

सारा गुरपाल ने सिद्धार्थ को कहा पंजाब का जीजा

जानकारी हो कि, बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) का एक और वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग बॉस 14 की एक कंटेस्टेंट सारा गुरपाल सिद्धार्थ शुक्ला(Sidharth Shukla) को पंजाब का जीजा कहती नजर आ रही हैं। सारा कहती है में ये बात दिल से बोल रही हूँ, जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं, “तुम दिल से बोल रही हो मैं दिल से दिल तक बोलता हूँ।” इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

इसके साथ ही, शो में सीनियर्स रिजेक्टेड कंटेस्टेंट को कुछ टास्क देते हैं जिसपर रुबीना दिलायक कुछ सवाल खड़े करती हैं। खैर ये सारा ड्रामा देखने के लिए आपको बिग बॉस 14 के आने वाले एपिसोड देखने होंगें।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago