Featured

होटल इंडस्ट्री को नुकसान से बचाने के लिए आए “फ्लाइंग शेफ”, अब खाना परोसने का अंदाज होगा अलग!

कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा नुकसान होटल इंडस्ट्री को हुआ है। हालाँकि अनलॉक 4 के बाद से सरकार ने बहुत सी पाबंदियों में छूट भी दी है। इसमें सबसे प्रमुख है शादी समारोह जहाँ अब 50 लोगों की जगह सौ लोगों को जाने की इजाज़त है। ऐसे में उन लोगों को भी काफी राहत मिली है जो इन कार्यक्रमों को आयोजित करते हैं। होटल इंडस्ट्री को नुकसान से बचाने और लोगों को कोरोना से सुरक्षा के लिए “फ्लाइंग शेफ़”(Flying Chef) का कांसेप्ट अपनाया जा रहा है। आइये जानते हैं आखिर क्या है यह फ्लाइंग शेफ़ का कांसेप्ट।

सरकार के सामने पेश किया गया फ्लाइंग शेफ़(Flying Chef) का कांसेप्ट

Image Source – Inquirer.com

भले ही सरकार ने अब होटल और विभिन्न फंक्शन को आयोजित करने की छूट दे दी हो लेकिन कोरोना काल अभी टला नहीं है। बहरहाल, सुरक्षा के पैमानों पर खड़ा उतरना भी बेहद आवश्यक है। ऐसे में खासतौर से होटल प्रतिनिधि और आयोजकों को सतर्क रहने की ख़ासा जरुरत है और सरकार के sop का भी पालन करना महत्वपूर्ण है। बीते दिनों गुरुग्राम के ली मेरेडियन होटल के तीस से ज्यादा शेफ ने सुरक्षा के मानकों के लिहाज से सरकार के सामने फ्लाइंग शेफ(Flying Cehef) का कांसेप्ट पेश किया। असल में फ्लाइंग शेफ़ कांसेप्ट के अंतर्गत अब होटलों में और शादी समारोहों में बुफ़े सिस्टम को ख़त्म कर खाना गेस्ट की टेबल पर ही पहुंचाने का काम किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है जिससे कि, सौ लोगों की भीड़ में भी सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन हो। फ्लाइंग शेफ(Flying Chef) कांसेप्ट के अनुसार गेस्ट शेफ को खाना आर्डर करेंगे और खाना उनके टेबल तक पंहुचा दिया जाएगा। या फिर गेस्ट विभिन्न खाने के काउंटर पर जाकर शेफ से अपनी पसंद का खाना सर्व करवा सकते हैं। उन्हें किसी भी चीज को खुद से छूने की इजाज़त नहीं होगी।

सभी होटल स्टाफों को दिया जा रहा है ऑनलाइन प्रशिक्षण

Image Source – Prestigeonline.com

एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना काल में बुरी तरह से प्रभावित होटल इंडस्ट्री को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए अब होटल स्टाफों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने का सरकार ने अहम् फैसला लिया है। इस संबंध में इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय अरोड़ा का कहना है, “हमनें सोशल डिस्टैन्सिंग का ख़ास ख्याल रखा है। सबका रजिस्ट्रेशन ऐप के माध्यम से होगा, होटल में एंट्री से पहले सभी का तापमान जांचा जाएगा। फ्लाइंग शेफ कांसेप्ट के तहत खाना शेफ सर्व करेंगे, किसी को भी बर्तन छूने की इजाज़त नहीं होगी।”

यह भी पढ़े

मिली जानकारी के अनुसार भारत में होटल व्यवसाय लगभग पांच लाख करोड़ का जो इस समय काफी नुकसान में है। उम्मीद है इस नए कांसेप्ट से काफी फायदा होगा।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago