Featured

दिल्ली वालों के लिए बर्ड फ्लू पर बड़ा अपडेट, गाजीपुर मंडी के सैंपल का ये आया रिजल्ट

बर्ड फ्लू के मामले कई राज्यों में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली वालों को एक राहत भरी खबर एनिमल हसबेंडरी विभाग(Department Of Animal Husbandry) ने दी है। दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मंडी(Ghazipur Chicken Market) से 100 सैंपल जालंधर भेजे गए थे। इनका परिणाम आ गया है। ये सभी नेगेटिव हैं।

मुस्तैद है विभाग

Image Source – Ndtv.com

इसका अर्थ यह हुआ कि बर्ड फ्लू(Bird Flu) किसी भी सैंपल में नहीं पाया गया है। इसके बावजूद एनिमल हसबेंडरी विभाग(Department Of Animal Husbandry) पूरी तरह से मुस्तैद है। साथ ही अलग-अलग इलाकों से विभाग रेंडम सैंपल जमा करने में भी जुटा हुआ है। बीते सोमवार को दिल्ली सरकार की तरफ से बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत और पैकेट बंद चिकन की बिक्री पर रोक भी लगा दी गई थी।

मिली है राहत

कौवा और बत्तखों के नमूनों में दिल्ली में बर्ड फ्लू(Bird Flu) की पुष्टि के तीन दिनों के बाद अब जब गाजीपुर मंडी(Ghazipur Chicken Market) से लिए गए सैंपल के परिणाम आए हैं, तो इससे दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिली है। पोल्ट्री बाजार(Poultry Bazaar) को पहले ही सरकार 10 दिनों के लिए एहतियात के तौर पर बंद कर चुकी है।

इन्होंने दी जानकारी

Image Source – Jagran

गाजीपुर मंडी(Ghazipur Chicken Market) के नमूने के परिणाम के बारे में बताते हुए पशुपालन इकाई के वरिष्ठ अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि बुधवार को 104 नमूनों के परिणाम आए, जिनमें से 100 नमूने गाजीपुर मंडी में 35 पक्षियों के लिए गए थे। इनमें से किसी में भी बर्ड फ्लू(Bird Flu Symptoms) का लक्षण नहीं पाया गया है।

यह भी पढ़े

नहीं है एवियन इनफ्लुएंजा का संक्रमण

इससे यह साफ हो गया है कि दिल्ली में पोल्ट्री पक्षियों में एवियन इनफ्लुएंजा मौजूद नहीं है। साथ ही चार नमूने बगुले के भी हस्तसाल पार्क से लिए गए थे। यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इनमें संक्रमण हो सकता है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago