Mughal Era Gold Silver Coins: एक मामूली सी अफवाह कितनी खतरनाक हो सकती है इसका उदाहरण कल एमपी में देखने को मिला। एमपी में कल अफवाह फैली की पार्वती नदी(People Are Digging Parvati River) के किनारे सदियों पुराना सोना चांदी गड़ा हुआ है। जैसे ही यह अफवाह लोगों के पास पहुंची सैकड़ों की संख्या में लोग अपने घर से बाहर निकल कर नदी की ओर चल पड़े। लोगों ने नदी का सूखा हुआ हिस्सा खोदना शुरू कर दिया और सोना चांदी ढूंढने लगे।
आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।




जैसे ही इसकी खबर पुलिस को लगी वह राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पार्वती नदी पर पहुंचे लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं मिला। पुलिस ने भीड़ को संभालने के लिए वहां बैरिकेड लगा दिया और धीरे-धीरे लोगों को घर भेजना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़े
- सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों पर अगले आदेश तक लगाई रोक
- भारत के केरल में बना विदेश से भी खूबसूरत पार्क, सोशल मीडिया पर लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
राजगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि ‘अब लोगों को समझ आने लगा है कि ये मात्र एक अफ़वाह थी। इसलिए लोगों का आना कम हो गया है। लेकिन शुरुआत में सैंकड़ों लोग यहां जमा हो गए थे। अब पुलिस कर्मचारी इस जगह पर नज़र रखे हुए हैं.’। अब यह जानना मुश्किल है कि यह अफवाह किसने फैलाई है क्योंकि कई घंटे की खुदाई करने के बाद भी लोगों को कुछ भी नहीं मिला लेकिन हां इस खबार ने लोगों में अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना दिया था।