Featured

रोमांच से भरा होगा सितंबर का महीना, सलमान खान और अमिताभ बच्चन के बीच छिड़ेगी टीआरपी की जंग

कोरोना महामारी के कारण लोगों का साल 2020 का अभी तक का सफर काफी बुरा गया है। इस साल में अभी तक हमने कई बॉलीवुड और जानी मानी हस्तियों को खो दिया। तो वहीं कुछ समय के लिए बड़े-बड़े उद्योग धंधों और फिल्म जगत पर भी ताला पड़ गया था। इस महामारी ने आम इंसान के जीवन की रफ्तार को ही थाम दिया था। हालांकि अब जब धीरे-धीरे सब चीजें नॉर्मल हो रही हैं, तो इसी बीच मनोरंजन की दुनिया भी वापस पटरी पर लौट रही है। यही वजह है कि एक के बाद एक कर कई रुके हुए प्रोजेक्ट अब हमारे सामने आ रहे हैं।

Image Source – Indianexpress.com

इसी बीच अब यह जानकारी सामने आई है कि एक तरफ जहां बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, तो वहीं अब इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कोरोना संक्रमण को मात देकर लौटे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) अब कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 के साथ छोटे पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं।

जानाकारी के मुताबिक कौन बनेगा करोड़पति(Kaun Banega Crorepati) शो के मेकर्स ने शो की कैंपेनिंग की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिसकी जिम्मेदारी जाने माने राइटर डायरेक्टर नितेश तिवारी(Nitesh Tiwari) ने संभाली है। आपको बता दें कि इस शो का रजिस्ट्रेशन राउंड अभी हाल ही में खत्म हुआ है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की बिगड़ी तबीयत की वजह से शो से जुड़ा काम रुका हुआ था लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि शो की शुरुआत अगले महीने ही हो सकती है।

सलमान-अमिताभ(Salman Khan And Amitabh Bachchan) में होगी टीआरपी की टक्कर

Image Source – Indianexpress.com

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 की जानकारी सामने आने पर अब यह सवाल सबके मन में खड़ा हो रहा है कि अगर सितंबर माह में ही यह शो शुरू होता है, तो ऐसे में बिग बॉस-14(Bigg Boss 14) और केबीसी-12(KBC 12) की टीआरपी भी आपस में टकरा सकती है। क्योंकि दोनों ही शो दर्शकों के चहेते हैं और सलमान खान(Salman Khan) और अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है।

यह भी पढ़े

यही नहीं पिछले साल भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया था। दोनों ही शो की टीआरपी में रेस लगी हुई थी। शुरुआत में जहां केबीसी ने टीआरपी के मामले में बाजी मारी थी, तो वहीं बाद में बिग बॉस केबीसी से आगे निकल गया था। हालांकि अब आने वाले समय में कौन सा शो हिट साबित होगा, यह तो आने वाला समय बताएगा।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago