Featured

नहीं रहे MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी, निधन पर इस बिग बॉस कंटेस्टेंट का ट्वीट वायरल

एमडीएच(MDH) मसाले के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी(Mahashay Dharampal Gulati), जो कि महाशियां दी हट्टी के मालिक और सीईओ के तौर पर देशभर में जाने जाते थे, 97 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इनके निधन के बाद सोशल मीडिया(Social Media) में ढेरों ट्वीट्स देखने के लिए मिल रहे हैं, जो उनके निधन पर शोक व्यक्त करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने से संबंधित हैं।

तहसीन पूनावाला का ट्वीट

बिग बॉस 13 के प्रतिभागी तहसीन पूनावाला(Tehseen Poonawalla) ने भी इसे लेकर एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में तहसीन पूनावाला ने यह लिखा है “कि दादा जी की तस्वीरें कई मां अपने किचन में रखती हैं। साथ ही उन्होंने धर्मपाल गुलाटी को हमेशा याद रखे जाने की भी बात अपने ट्वीट में लिखी है।”

सोशल मीडिया(Social Media) में तहसीन पूनावाला के ट्वीट की ओर हर किसी का ध्यान जा रहा है। यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए भी दिख रहे हैं। अपने ट्वीट में तहसीन पूनावाला ने यह भी लिखा है कि 97 साल की उम्र में धर्मपाल गुलाटी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वाकई, क्या यात्रा थी उनकी। इसलिए उनकी याद में एक बार और एमडीएच, एमडीएच। ओम शांति।

इन्होंने शुरू की थी कंपनी

Image Source – Marketingmind

बता दें कि महाशय धर्मपाल गुलाटी(Mahashay Dharampal Gulati) का जन्म सियालकोट में मार्च, 1923 में हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान में है। इनके पिता महाशय चुन्नीलाल गुलाटी ने एमडीएच कंपनी शुरू की थी।

यह भी पढ़े

पद्म भूषण से हुए थे सम्मानित

देश को जब आजादी मिल रही थी और देश का बंटवारा हो रहा था, तो उसी दौरान परिवार उनका भारत चला आया था। यहां दिल्ली में ये बस गए थे। देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी पिछले साल महाशय धर्मपाल गुलाटी(Mahashay Dharampal Gulati) को सम्मानित किया गया था।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago