Image Source - twitter.com/ Instagram.com
Milind Soman Shared Shirtless Photo: 54 साल की उम्र में भी एक्टर, मॉडल और एथलीट मिलिंद सोमन (Milind Soman) का जलवा बरक़रार है। शरीर में फुर्ती इतनी जितनी किसी 20-22 साल के लड़के में भी ना हो। जानकारी हो कि, इस कोरोना काल में मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता के साथ लोनावला में समय बीता रहे हैं। इस दौरान बीते दिनों उन्होनें सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो झाड़ियों के पीछे शर्टलेस (Milind Soman Shared Shirtless Photo) अवस्था में खड़े हैं। सोशल मीडिया पर मिलिंद की ये फोटो आग की तरह फ़ैल गई और देखते ही देखते फैंस के कमेंट भी उनके इस फोटो पर आने शुरू हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी इस फोटो की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी से भी की है। आइये आपको बताते हैं मिलिंद सोमन (Milind Soman) की इस फोटो पर आखिर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं लोग।
आपकी जानकारी दें कि, मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर अपनी जो तस्वीर साझा की है उसमें वो एक पौधे के पीछे शर्टलेस (Milind Soman Shared Shirtless Photo) खड़े नजर आ रहे हैं। अब उनकी इस फोटो की तुलना फैंस ने कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से इसलिए कर दिया है क्योंकि बीते दिनों कियारा आडवाणी ने भी मशहूर बॉलीवुड फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी (Dabboo Ratnani) के फोटो शूट में बिल्कुल ऐसा ही पोज़ दिया था। बता दें कि, कियारा आडवाणी ने भी टॉपलेस होकर पत्तों के पीछे खुद को छिपा कर फोटोशूट करवाया था। बहरहाल बीते दिनों मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो शेयर की है उसमें वो भी बिल्कुल कियारा की तरह ही पोज़ देते नजर आ रहे हैं। जैसा कि, आप सभी जानते हैं मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। लिहाजा मॉडलिंग आज भी उनके खून में है, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में भी मिलिंद सोमन किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं नजर आ रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मिलिंद सोमन के इस शर्टलेस (Milind Soman Shared Shirtless Photo) तस्वीर पर सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा कमेंट पर कर रहे हैं। मिलिंद के इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा है कि, “ कहीं आप भी तो डब्बू रत्नानी से फोटोशूट नहीं करवा रहे हो सर?”, एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने उनके इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, “ कहीं आप किराया आडवाणी (Kiara Advani) को कॉपी करने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं।” देखा जाए तो मिलिंद सोमन को उनके इस फोटो पर मिले जुले कमेंट मिले हैं। बता दें कि, कुछ लोगों ने उनकी इस तस्वीर पर उनके फिटनेस की भी तारीफ़ की है और उन्हें अपना आइडल बताया है। दूसरी तरफ मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए एक छोटा सा मैसेज भी दिया है।
यह भी पढ़े
उन्होनें ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, “हम हर समय कुछ-कुछ बदलते हैं। समय के साथ मनुष्य का दिमाग, शरीर, वर्ताव और सोच में भी परिवर्तन आते हैं। हम अपने आस पास जो भी सुनते, पढ़ते और देखते हैं उसका इफ़ेक्ट हमारे शरीर पर होता है। खुद से प्यार करो और खुद को प्यार के बीच रखो।”
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…