Featured

हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने के लिए अब नहीं होगी ई-पास की जरूरत

हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) में पहले एंट्री लेने के लिए लगी बंदिशों और ई-पास के नियम को सरकार ने समाप्त कर दिया है। राज्य में यात्रा करने के लिए लोगों या टूरिस्ट को ई-पास(e-Pass) बनवाने और चेंकिंग के दौरान इसे दिखाने के बाद ही राज्य में प्रवेश करने की अनुमति मिलती थी। लेकिन बुधवार से इस नियम को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया फैसला

Image Source – IStock

मंगलवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर(Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इससे पहले मंत्रिमंडल ने कोरोना वायरस(Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के चलते 15 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी रखने का फैसला किया था। लेकिन अब किसी भी व्यक्ति और टूरिस्ट को राज्य(Himachal Pradesh) में प्रवेश करने के लिए ई-पास बनवाने या दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।

10 सितंबर से खोले गए मंदिर

Image Source – GoSahin

बता दें कि कोरोना वायरस(Coronavirus) के बढ़ते मामलों के कारण (Himachal Pradesh) प्रदेश में 6 महीनों तक के लिए मंदिरों और तीर्थस्थानों को बंद रखा गया था। लेकिन 10 सितंबर से इन्हें भी खोल दिया गया है जिसके कारण श्रृद्धालुओं के आगमन शुरु हो गया है।

यह भी पढ़े

बिलासपुर जिले में नैना देवी का लोकप्रिय मंदिर, ऊना जिले में चिंतपूर्णी, हमीरपुर जिले में बाबा बालक नाथ, कांगड़ा जिले में ब्रजेश्वरी देवी, ज्वालाजी और चामुंडा देवी और शिमला जिले में भीमाकली और हटकेश्वरी में भक्तों ने आना शुरु कर दिया है। हालांकि मंदिरों और ट्रस्ट को कोरोना संबंधित गाइडलाइन्स का पालन करना होता है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago