Image Source - Shethepeople.tv
दुनिया की सबसे जानी मानी मैगजीन में शामिल टाइम्स मैगजीन हर बार 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी करती है। इसी क्रम में साल 2020 में भी एक बार फिर से मैगजीन की ओर से ऐसे ही 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों के चेहरे शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) को भी इस सूची में शामिल किया गया है लेकिन इस बार एक ऐसा चेहरा भी लिस्ट में शामिल रहा, जिसने सबको हैरान कर दिया।
दरअसल इस बार टाइम्स ने अपनी 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में पीएम मोदी के अलावा नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में प्रदर्शन कर रही एक ऐसी महिला को भी जगह दी है, जो कुछ समय पहले प्रदर्शन के दौरान चर्चा का केंद्र बनी थीं। हम बात कर रहे हैं 82 साल की बिल्किस बानो(Bilkis Bano) की।
बिल्किस बानो(Bilkis Bano) को टाइम मैगजीन ने अपनी 100 प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में स्थान दिया है। यही नहीं बिल्किस बानो ने प्रदर्शन के दौरान इतनी सुर्खियां बटोरीं थीं कि उन्हें शाहीनबाग की दादी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस लिस्ट में भारतीय एक्टर आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) को भी शामिल किया गया है और साथ ही भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।
गौरतलब हो कि केंद्र सरकार की ओर से भारत में नागरकिता कानून को लागू किए जाने को लेकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके अलावा दिल्ली के शाहीबाग में भी इस कानून को वापस करने की मांग को लेकर 101 दिनों तक धरना प्रदर्शन चला था। हालांकि बाद में कोरोना महामारी की वजह से यह प्रदर्शन बंद करना पड़ा।
यह भी पढ़े
इसी प्रदर्शन की वजह से चर्चा में आईं बिल्किस बानो(Bilkis Bano) को अब टाइम मैगजीन ने अपनी प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में भी शामिल किया है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…