Featured

नये संसद भवन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, समय से बनकर होगा तैयार

आखिरकार बहुप्रतीक्षित नये संसद भवन(New Parliament Building) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट(Central Vista Project) के अंतर्गत इसका निर्माण होने वाला है, जिसे कि कुछ शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मंजूरी मिल गई है। इसके पक्ष में फैसला मंगलवार को जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने सुनाया।

अब तक लगी थी रोक

Image Source – Timesofindia

इस प्रोजेक्ट पर अब तक सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने रोक लगाकर रखा था। हालांकि, लैंड यूज़ को बदलने का आरोप लगाते हुए विस्टा(Central Vista Project) की वैधता पर सवाल उठाने वाली याचिका पर फिलहाल कोर्ट ने कोई निर्णय नहीं देते हुए इसे लंबित रख लिया है।

आये दो फैसले

इस मामले में दो अलग-अलग निर्णय आये हैं, जिनमें से एक निर्णय जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी ने सुनाया है, जबकि दूसरा निर्णय जस्टिस संजीव खन्ना ने सुनाया है।

कोई खामी नहीं

पर्यावरण कमेटी ने जो रिपोर्ट दी है, उसे सुप्रीम कोर्ट ने नियमों के मुताबिक मान लिया है। प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी या फिर अन्य प्रकार की अनुमति में सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक कोई भी खामी नहीं है, जिसकी वजह से अपने इस (Central Vista Project) प्रोजेक्ट को सरकार आगे बढ़ा सकती है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने यह भी कह दिया है कि हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी की मंजूरी भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले लेनी पड़ेगी।

यह भी पढ़े

दायर की गई थीं याचिकाएं

सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) में दरअसल इस परियोजना को लेकर कई याचिकाएं दाखिल कर दी गई थीं, जिनमें यह कहा गया था कि पर्यावरणीय मंजूरी लेने की प्रक्रिया में कई तरह की खामियां मौजूद हैं। हालांकि, अदालत ने आखिरकार इन सभी दलीलों को खारिज करते हुए कुछ शर्तों के साथ अब निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दे दी है। ऐसे में अब नया संसद भवन(New Parliament Building) समय से बनकर तैयार हो जाएगा।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago