Featured

सुप्रीम कोर्ट ने आंदोलन को बताया किसानों का हक, सरकार से किया यह सवाल

किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) में सुनवाई तो हुई है, लेकिन अदालत ने इस सुनवाई को यह कह कर टाल दिया है कि बिना किसानों का पक्ष जाने कोई भी फैसला वे नहीं ले सकते। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस दौरान कई तीखी टिप्पणी भी की गई है, जिसमें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आंदोलन किसानों(Farmers Protest) का अधिकार है। ऐसे में इससे किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

दूसरों को न हो दिक्कत

Image Source – PTI

आंदोलन को किसानों(Farmers Protest) का हक बताते हुए मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति को इस अधिकार की वजह से परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसान प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन रास्ते खुले रहने चाहिए। साथ ही पुलिस को भी कोई एक्शन नहीं लेना चाहिए। समस्या का समाधान बातचीत से निकालने की जरूरत है।

सरकार को दिया सुझाव

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने सरकार से यह सुझाव भी मांगा कि क्या कुछ समय के लिए कानूनों को होल्ड पर रखना संभव है। इस पर अटार्नी जनरल ने दलील देते हुए यह कहा कि यदि ऐसा किया जाता है तो ऐसे में आगे बात करने के लिए किसान तैयार नहीं होंगे।

याचिकाकर्ताओं की ओर से

हरीश साल्वे ने याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील शुरू की थी, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन के कारण दिल्ली वालों को हो रही परेशानियों के बारे में बताया था। मुख्य न्यायाधीश ने इसे लेकर यह कहा कि दिल्ली को यदि ब्लॉक किया जाता है, तो ऐसे में दिल्ली के लोगों के भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।

यह भी पढ़े

पी चिदंबरम ने कहा

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पंजाब की तरफ से पेश होते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) द्वारा किसी कमेटी के बनाए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago