रेसिपी

पुरानी दिल्ली का फेमस रबड़ी फ़ालूदा, अब बनाएं घर पर कुछ ही मिनटों में (Rabri Falooda Recipe)

Rabri Falooda Recipe: आपने बाजार में रसमलाई और रबड़ी तो कई बार खाई होगी, लेकिन पुरानी दिल्ली की बेहद मशहूर रबड़ी फ़ालूदा की बात ही कुछ और है। सोचिए अगर यह स्वाद हमें घर पर ही मिल जाए तो बात ही क्या। गर्मियों की भरी दोपहरी या रात के खाने के बाद अगर एक गिलास रबड़ी फ़ालूदा खाने को मिल जाए तो ना सिर्फ शरीर बल्कि दिल और दिमाग भी तरोताजा रहता है। रबड़ी फ़ालूदा खाने के बाद मन इतना प्रसन्न हो जाता है कि फिर कुछ और खाने का मन ही नहीं करता। आइये आज जानते हैं, घर पर ही रबड़ी फ़ालूदा बनाने का सबसे आसान तरीका। जिसे अपना कर आप अपने घर आए मेहमानों को कर सकते हैं इंप्रैस।

रबड़ी फ़ालूदा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री –

Youtube
  • 1 लीटर दूध
  • 8-10 बर्फ के टुकड़े
  • 5 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 2 कप ठंडा पानी
  • 5 छोटे चम्मच गुलाब जल
  • 5 छोटे चम्मच केसर सिरप
  • 5 छोटे चम्मच चीनी
  • 5 छोटे चम्मच केवड़ा जल
  • 2 बड़े चम्मच मेवा (काजू, बादाम, पिस्ता बारीक कतरे हुए)
  • 1 छोटे चम्मच इलायची पाउडर

यह भी पढ़े

रबड़ी फ़ालूदा बनाने की विधि –

Bombaychowpatty
  • सबसे पहले एक बर्तन में दूध, चीनी, केसर सिरप, इलायची पाउडर और चीनी डालकर गैस पर उबलने रख दें।
  • जब तक दूध उबल रहा है तब तक फ़ालूदा बनाने की तैयारी कर लें।
  • एक अलग बर्तन में कॉर्नफ्लोर और 5 छोटे चम्मच पानी मिलाकर घोल बना लें और मीडियम गैस पर पकने के लिए रख दें।
  • जब घोल थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • इस सब के बीच गैस पर रखे दूध को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाना ना भूलें, वरना दूध बर्तन के तले में लग जाएगा।
  • एक अलग बर्तन में बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी मिला लें।
  • कॉर्नफ्लोर के घोल को नमकीन बनाने वाली मशीन में डालकर ठंडे पानी में फ़ालूदा तोड़ लें और 8-10 मिनट के लिए उसी ठंडे पानी में छोड़ दें।
  • जो दूध आपने गैस पर पकने के लिए रखा था, वह दूध अब गाढ़ा हो गया होगा। गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब हमारी रबड़ी तैयार है।
  • दूसरी तरफ फ़ालूदा को भी पानी से निकाल कर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब एक गिलास में 2 बड़े चम्मच रबड़ी, एक चम्मच फ़ालूदा सेव, कुछ बूंद गुलाब जल और केवड़ा जल डालें।
  • इसके ऊपर फिर से रबड़ी और फ़ालूदा डालें।
  • हमारा रबड़ी फ़ालूदा तैयार है। अब इसको मेवों से सजा कर सर्व करें।
Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago