देश

लॉकडाउन 2 में मास्क पहनना अनिवार्य, थूकने पर सजा, शराब-गुटखे की बिक्री बैन

Lockdown 2: कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले देशभर में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय की ओर से कोविड-19 के मामले को और बढ़ने से रोकने के लिए लॉकडाउन 2 को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से लॉकडाउन 2 में सख्ती और बढ़ा दी गई है।

Lockdown 2 – मास्क पहनना सार्वजनिक जगहों पर जरूरी

सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना आवश्यक होगा। इसके अलावा किसी भी जगह पर प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि 5 से अधिक व्यक्ति एक साथ जमा न हों। सार्वजनिक क्षेत्र में यदि कोई थूकता है तो उसे सजा मिलेगी। जुर्माना भी भरना पड़ेगा। शराब, गुटखा और तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़े दिल्ली में बढ़ी ई-पास की वैधता बढ़ाई गई, सिसोदिया बोले अभी लंबा चलेगा लॉकडाउन।

दफ्तरों में हों ये सुविधाएं

जिन दफ्तरों में काम चल रहा है, वहां तापमान स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। शिफ्ट में परिवर्तन के दौरान एक घंटा का अंतर जरूरी होगा। 65 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को या फिर जिन कर्मचारियों के बच्चे 5 वर्ष से कम उम्र के हैं, उन्हें घर से काम करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने के लिए गाइडलाइंस में कहा गया है। साथ ही दफ्तरों में शिफ्ट के बीच में ऑफिस को सैनिटाइज करने की बात कही गई है।

सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

मैन्युफैक्चरिंग कंपनी और फैक्ट्रियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी कर्मचारियों का मेडिकल बीमा करने के भी निर्देश जारी किये गए है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago