देश

62 दिनों बाद देश ने फिर भरी उड़ान, फोटोज़ में देखें अलग-अलग Airport का नजारा

Domestic Flights India: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से ही लॉकडाउन घोषित है, जिसकी वजह से सारी गतिविधियां स्थगित की गई हैं। ऐसे में अब धीरे धीरे लॉकडाउन को खोलने की कवायद की जा रही है और इसी सिलसिले में दो महीने बाद एक बार फिर से घरेलू उड़ाने शुरु की गई हैं। जी हां, घरेलू उड़ाने मार्च से ही बंद हैं, लेकिन अब इसे खोलने का फैसला किया गया है, जिसके लिए सरकार की तरफ से कई तरह की गाइडलाइंस जारी की गई है।

कोरोना काल में जब उड़ाने फिर से शुरु हुई तो देशभर के तमाम एयरपोर्ट से तरह तरह की तस्वीरें सामने आई। जी हां, एयरपोर्ट का नजारा पहले के मुकाबले काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। बता दें कि कई राज्यों ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन करने का भी फैसला किया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा नजारा – Domestic Flights India

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा, क्योंकि कई फ्लाइट्स बिना किसी सूचना के रद्द कर दी गई, जिसके बाद लोगों को घर वापस लौटना पड़ा। खैर, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग भी दिखाई दे रही है।

तमिलनाडु: मास्क लगाए दिखें लोग

तमिलनाडू एयरपोर्ट पर भी लोगों की भीड़ दिखाई दी, जिसमें से सभी ने मास्क लगाया हुआ है और साथ ही सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का भी पालन किया जा रहा है। हालांकि, पहले के मुताबिक, फिलहाल एयरपोर्ट पर भारी भरकम भीड़ देखने को नहीं मिल रही है।

Domestic Flights India – कुछ ऐसा रहा महाराष्ट्र एयरपोर्ट का नजारा

महाराष्ट्र सरकार ने आखिरी वक्त पर फ्लाइट्स को चालू करने की अनुमति दी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर भीड़ दिखाई दी। बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना जोन बन गया है, जहां अकेले ही 50 हजार के पार कोरोना मरीज हैं।

यह भी पढ़े:

छत्तीसगढ़: एयरपोर्ट पर दिखाई दी कम भीड़

छत्तीसगढ़ के एयरपोर्ट पर लोगों की कम भीड़ दिखाई दी। यहां पर एक या दो ही यात्री दिखाई दिए। बता दें कि सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। याद दिला दें कि पूरे भारत में अब कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 38 हजार पार कर चुकी है।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago