देश

दोबारा होने वाला है लॉकडाउन? जवाब यहां है (Beyond the Lockdown)

Government Plan Beyond the Lockdown: बीते 3 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में 16 सदस्यीय मंत्री समूह की एक बैठक हुई है, जिसमें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 मई से देश में दूसरे लॉकडाउन पर विचार किया गया है। खबरों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में यह चर्चा हुई है कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन संक्रमण के चैन को तोड़ने की दिशा में प्रभावी साबित होगा। एक और वजह इसकी यह भी है कि गहन देखभाल उपकरण की देश में इस वक्त भारी कमी है। इसकी उपलब्धता केवल 40 फीसदी की है।

संख्या में इजाफा

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4000 को पार कर गई है। साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी 100 के पार पहुंच गया है। वर्तमान लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। संभव है कि 15 अप्रैल से लॉकडाउन हटाने की घोषणा सरकार की ओर से कई शर्तों और प्रतिबंधों के साथ की जाए। इमरजेंसी सुविधाएं जारी रहने की पूरी संभावना है। लोगों के एक जगह पर जुटने पर देशभर में प्रतिबंध लगा रहेगा। हवाई सेवाएं फिर से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, विदेश जाने वाले यात्रियों को कुछ विशेष परिस्थितियों में ही अनुमति मिल सकती है।

अवधि फिलहाल तय नहीं

संभव है कि अंतर-राज्यीय यात्राओं से बचने के लिए भी कुछ विशेष सलाह जारी की जाए। लॉकडाउन खत्म होने के बाद 15 अप्रैल से जीवन कितना सामान्य हो जाएगा, सरकार के पास इसका दावा करने के लिए फिलहाल कोई सबूत मौजूद नहीं है। यदि 15 मई से लॉकडाउन शुरू होता है तो इसकी अवधि क्या होगी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संक्रमण के मामलों की संख्या पर निर्भर करेगा।

यूपी में क्या होगा?

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने के संकेत दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिन जिलों में संक्रमण के पॉजिटिव मामले सामने नहीं आए हैं, पहले वहां से लॉकडाउन हटाया जा सकता है। कार्यालयों के खुलने की भी अनुमति दी जाने वाली है, मगर जहां घर से काम संभव है, उनसे अपने कर्मचारियों से घर से ही काम कराने की अपील की जाएगी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago