देश

COVID-19: लॉकडाउन के दूसरे फेज में मिल सकती है कुछ छूट, ये है सरकार का प्लान

Lockdown Coronavirus: कोरोना वायरस के मामले देश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से जो 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, उसकी मियाद मंगलवार को समाप्त हो रही है। अब तक देशभर में कोरोना संक्रमण के लगभग 9000 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 308 मरीजों की जान कोरोना संक्रमण की वजह से गई है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि अभी और बढ़ने वाली है। फिर भी प्रधानमंत्री मोदी की ओर से ये संकेत दिए गए हैं कि गिरती हुई अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए इस दौरान कुछ छूट भी सरकार की ओर से दी जा सकती है।

Lockdown Coronavirus – जान भी, जहान भी

प्रधानमंत्री मोदी जान भी, जहान भी कहकर इस बात का संकेत दे चुके हैं कि अब न केवल लोगों की जान बचाना जरूरी है, बल्कि अर्थव्यवस्था को संभालना भी जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी चाह रहे हैं कि जहां कोरोना से लोगों की जान बचाई जाए, वहीं उनकी आजीविका के स्रोत को भी बचा कर गिरती हुई अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से संभाला जाए। ऐसे में इस बात की उम्मीद है कि लॉकडाउन 2.0 में कई तरह की छूट सरकार की ओर से दी जाएगी। लॉकडाउन यदि हटता भी है तो इसे चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। लॉकडाउन 2.0 संपूर्ण लॉकडाउन की तरह नहीं होगा। आर्थिक कामकाज शुरू करने के लिए सरकार की ओर से कुछ छूट की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़े नए शोध के अनुसार ये भी हो सकता है कोरोना वायरस का एक मुख्य कारण ! (Air Pollution Coronavirus Covid19 Higher Death Rates)

फैक्ट्रियों व कंपनियों में काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार कुछ फैक्ट्रियों और कंपनियों में काम शुरू करने की अनुमति प्रदान कर सकती है। इन्हें टाउनशिप जोन में बांट दिया जाएगा। जिस तरीके से भेल व अन्य कंपनियों में मजदूरों को रखकर काम कराया जा रहा है, कुछ इसी तरह की व्यवस्था बाकी जगहों पर भी की जा सकती है।

काम पर लौटने के निर्देश

सरकार ने सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी सोमवार से काम पर लौट आने के लिए कह दिया है। इसके अलावा सभी केंद्रीय विभागों में केंद्रीय सचिव और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों को भी आने का निर्देश जारी किया गया है। केंद्रीय विभागों में एक तिहाई स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। लॉकडाउन हटाने के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया पर काम चल रहा है। देश को तीन जोन में इसके लिए बांटा जाएगा। ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में देश को इसके लिए बांटा जा सकता है। इसी के अनुसार लॉकडाउन लागू होगा।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago