देश

किसानों की ट्रैक्टर रैली पर SC की सख्त टिप्पणी, पुलिस को लेकर कही ये बात

किसान आंदोलन के बीच 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस(Republic Day) के अवसर पर किसान ट्रैक्टर रैली(Farmers Tractor Rally) निकालने की घोषणा कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस इसका विरोध कर रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) में सोमवार को सुनवाई भी हुई है, जिसके बाद चीफ जस्टिस ने इस पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि धरना या रैली निकालने की इजाजत देना पुलिस का काम है, कोर्ट का नहीं।

दिल्ली पुलिस ने कहा था

Image Source – Dailypost

किसान पहले ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली(Farmers Tractor Rally) निकालने की घोषणा कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने इसका विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कानून-व्यवस्था बिगड़ने का हवाला दिल्ली पुलिस की तरफ से दिया गया था।

कोर्ट(Supreme Court) ने कहा

Image Source – Dnaindia

सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) में इस मसले पर हो रही सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि रामलीला मैदान में प्रदर्शन होना चाहिए या नहीं, इसकी इजाजत देना पुलिस का काम है। शहर में कितने लोग आएंगे और किस तरीके से आएंगे, ये सारी चीजें पुलिस को ही देखनी है।

दिलाई पुलिस एक्ट की याद

Image Source – Economictimes

चीफ जस्टिस ने तो यहां तक कह दिया कि पुलिस एक्ट के तहत सरकार के पास क्या शक्ति है, यह भी क्या अब अदालत को बताना पड़ेगा। इसके बाद सॉलिसिटर जनरल ने जब गणतंत्र दिवस का हवाला देते हुए कोर्ट से दिशा-निर्देश की बात की, तो इस पर अदालत(Supreme Court) ने बुधवार का दिन सुनवाई के लिए तय कर दिया।

यह भी पढ़े

किसानों का विरोध

इस मामले में पहले से ही सुनवाई कर रहा सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) एक कमेटी का गठन भी कर चुका है, जिसे किसानों और सरकार के बीच विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, किसानों ने कमेटी के सामने पेश होने से साफ मना कर दिया है और उनका आंदोलन बदस्तूर जारी है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago