देश

धरती के इस नजदीक ग्रह पर फटे हैं तीस से भी ज्यादा ज्वालामुखी, विस्फोट से बना कोरोना (Coronae/Corona)

Volcano Active On Venus: धरती के आसपास मौजूद ग्रह आज भी वैज्ञानिकों के लिए खोज के विषय हैं। इन ग्रहों के बारे में हमें ऊपरी जानकारी तो मिल जाती है लेकिन इनके भीतर क्या मौजूद है इसकी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है। हालाँकि विभिन्न ग्रहों के सतह पर मौजूद चीजों के बारे में वैज्ञानिक अध्ययन जारी है। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार बीते दिनों धरती के नजदीकी ग्रह पर तीस से भी ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी मिलने की बात सामने आई है। इस दिशा में शोध करने वालों की माने तो ये सभी ज्वालामुखी हाल (Volcano Active) ही में फटे भी थे और कुछ अभी भी सक्रिय हैं। विशेषज्ञों की माने तो यह ग्रह शांत नहीं रह सकता है, इसपर कुछ न कुछ गतिविधि होती ही रहती है। आइये जानते हैं कौन सा है यह ग्रह और कैसे यहाँ ज्वालामुखी विस्फोट से कोरोना (Coronae/Corona) बना है।

धरती के नज़दीकी इस ग्रह पर फ़टे हैं करीबन 37 ज्वालामुखी (Volcano Active On Venus)

Image Source – Yandex.ru

यहाँ हम धरती के नजदीकी जिस ग्रह की बात कर रहे हैं वो असल में शुक्र ग्रह है। बता दें कि, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैरीलैंड के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि, शुक्र ग्रह पर हाल ही में एक साथ करीबन 37 ज्वालामुखी फ़टे थे। इस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने उन सभी ज्वालामुखी की खोज कर ली है और इनमें से कुछ के अभी भी सक्रिय होने के दावे किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि, शुक्र ग्रह पर हुए इन ज्वालामुखी विस्फोट (Volcano Active) की वजह से ग्रह के सतह पर कोरोना (Coronae/Corona) जैसा ढांचा बन गया है। जानकारी हो कि, इन कोरोना जैसे ढांचों का मतलब होता है, गोल आकार के घेरे जो काफी गहरे और बड़े हो सकते हैं। वैज्ञानिकों ने शोध में इस बात की पुष्टि की है कि, ये घेरे शुक्र ग्रह की गहराई से काफी अंदर तक विधमान हैं।

शुक्र ग्रह के टेक्टोनिक प्लेट्स में हो रही है हलचल

Image Source – Blogbone.com

वैज्ञानिकों की माने तो अभी तक शुक्र ग्रह के टेक्टोनिक प्लेट्स को शांत माना जाता था लेकिन ऐसा नहीं है। बता दें कि, कोरोना जो शुक्र ग्रह की गहराई से काफी अंदर बना एक घेरा है इससे भी ज्वालामुखी के लावा को ऊपर आते देखा गया है। यह बात विशेष रूप से इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि, शुक्र ग्रह के टेक्टोनिक प्लेट्स में अभी भी हलचल हो रही हैं। इसी वजह से वहां हुए ज्वालामुखीय विस्फोट (Volcano Active) की वजह से लगातार भूकंप भी आ रहे हैं। इस विषय में इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स की एक वैज्ञानिक एना गुल्चर का कहना है कि, “शुक्र ग्रह कभी भी भौगोलिक रूप से शांत नहीं था और ना ही भविष्य में इसके शांत रहने की संभावना है।” शुक्र ग्रह पर होने वाले इन ज्वालामुखीय विस्फोटों के बारे में पहले ऐसा माना जाता था कि, यह एक्टिव कोरोना की वजह से होता है लेकिन हाल के शोधों में पता चला है कि ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़े

इन शोधों में साल 1990 से लेकर अब तक करीबन 133 कोरोना (Coronae/Corona) की जांच की गई है, जिनमें से 37 को अभी भी सक्रिय पाया गया है। किसी भी ग्रह पर ज्वालामुखी विस्फोट (Volcano Active On Venus) होने के बाद उसके लावा के बहने के लिए कोरोना (Coronae/Corona) के गड्ढे होने आवश्यक है। शुक्र ग्रह पर मौजूद ये 37 सक्रिय ज्वालामुखी असल में ग्रह के दक्षिणी गोलार्द्ध पर स्थित हैं। इनमें से सबसे बड़ा कोरोना अर्टेमिस है जिसका व्यास लगभग 2100 किलोमीटर का है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago