विदेश

कोरोना के जानवर में फैलने का मिला पहला मामला, ऐसे करें अपने PETS की देखभाल (Coronavirus Found in Animals)

Coronavirus Found in Animals: कोरोना वायरस के बारे में अभी तक तो यही माना जा रहा था कि इंसानों से इंसानों में फैलने वाली यह बीमारी है। कोई ऐसा मामला भी प्रकाश में नहीं आया था, जिससे इस बात की पुष्टि हो पाती कि इंसानों से जानवर में भी इसका संक्रमण हो रहा है। हालांकि, बीते दिनों जंगली जानवर में भी इंसानों से कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंचने का मामला प्रकाश में आ जाने के बाद अब लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। अमेरिका के ब्रोन्क्स चिड़ियाघर में नाडिया नाम के एक टाइगर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इस चिड़ियाघर का एक कर्मचारी इससे पहले कोरोना वायरस का पॉजिटिव पाया गया था।

बाघों को सूखी खांसी (Coronavirus Found in Tiger)

nymag

इसके कुछ समय के बाद से इस चिड़ियाघर में तीन बाघों को सूखी खासी आने लगी थी। ऐसे में इन तीनों बाघों का टेस्ट किया गया था। टेस्ट का परिणाम जब सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि इनमें से एक टाइगर कोरोना वायरस का पॉजिटिव पाया गया था। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद से एक बार फिर से यह बहस शुरू हो गई है कि क्या कोरोना वायरस का संक्रमण इंसानों से जानवरों में भी पहुंच सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी कि WHO का कहना है कि यदि आपके घर में कोई पालतू जानवर है और आप उसे छूते हैं या उठाते हैं तो इसके तुरंत बाद आपको अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। इससे अन्य कई प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया से भी आपका बचाव हो पाता है।

शुरुआत जानवरों से

कोरोना वायरस के फैलने की जब शुरुआत हुई तो बताया गया कि जानवरों से इसकी शुरुआत हुई थी। हालांकि, इसके बाद केवल इंसानों से इंसानों में ही संक्रमण के मामले प्रकाश में आए। वैसे इस बारे में सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की रिपोर्ट की रिपोर्ट में बताया गया था कि कोरोना वायरस कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से कुछ जानवरों को भी प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, नए कोरोना वायरस COVID-19 के जानवरों को प्रभावित करने का मामला प्रकाश में नहीं आया था। फिर भी सीडीसी भी यही कहता है कि जानवरों को उठाने या उसे छूने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लेना जरूरी है।

क्या करना चाहिए आपको?

sciencemag

सीडीसी की गाइडलाइंस के मुताबिक के घर में यदि कोई कोरोनावायरस का शिकार या फिर संदिग्ध हो गया है तो उसे पालतू जानवरों से सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। जब तक वह ठीक ना हो जाए इसकी जिम्मेवारी घर के किसी और सदस्य को दे दी जानी चाहिए। जो व्यक्ति बीमार है, उसे जानवरों के साथ खेलने से बचना चाहिए। उसे किस भी नहीं करना चाहिए और उसे अपना जूठा भी नहीं देना चाहिए। कोई बीमार व्यक्ति यदि जानवर की देखभाल करता है तो उसे अपने हाथों को जानवर को छूने से पहले धो लेना चाहिए और अपने चेहरे पर मास्क लगा लेना चाहिए।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago