लाइफस्टाइल

क्रिसमस पर हाउस पार्टी कर रहे हैं तो कुछ ऐसे सजाएं अपना घर

Christmas Home Decor Ideas In Hindi: आजकल यूथ पार्टी करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में क्रिसमस के त्योहार को लेकर भी अब लोगों में काफी क्रेज दिखने लगा है। इस दिन लोग दोस्तों के साथ हाउस पार्टी एन्जॉय करना पसंद करते हैं। इस साल भी अगर आप क्रिसमस के लिए हाउस पार्टी करने की सोच रही हैं तो कुछ खास तरीकों से अपने घर को डेकोरेट कर इस पार्टी में चार चांद लगा सकते हैं।

ग्लास लाइट

Image Source: holidappy.com

इन दिनों घर को डेकोरेट करने के लिए ग्लास लाइट का इस्तेमाल खूब हो रहा है। ग्लास लाइट में आपको कई वैरायटी मिल जाएंगे, लेकिन आप क्रिसमस के मौके के लिए लेना चाहती हैं तो व्हाइट या फिर रेड कलर के ग्लास लाइट बेस्ट ऑप्शन हैं। घर में जिस भी जगह पर आप पार्टी ऑर्गेनाइज करना चाहें वहां ऊपर हैंग करते हुए इन लाइट्स को लगा लें।

क्रिसमस ट्री से दें मैसेज

Image Source: Pixabay.com

पार्टी में क्रिसमस ट्री को ऐसी जगह रखें जहां सब उसे आसानी से देख सकें। उसे रिबन और ऑर्नामेंट्स से डेकोरेट करने के साथ ही आप दोस्तों के लिए छोटे-छोटे मैसेज नोट भी क्रिसमस ट्री पर लगा सकते हैं। दरअसल पार्टी में आने वाले दोस्तों को मैसेज देने का ये बेस्ट और यूनिक तरीका होगा।

बलून से बनाएं सांता

Image Source: one-stop-partyshop

क्रिसमस पार्टी के लिए आप व्हाइट और रेड कलर के बैलून से सांता क्लॉज़ बना सकती हैं। हालांकि, इन दिनों मार्केट में सांता क्लॉज़ के स्टैचू मिलते हैं, उसे भी चाहें तो घर के डेकोरेशन का एक हिस्सा बना सकती हैं। घर के मेन गेट या फिर हॉल के एंट्री गेट पर इन्हें लगा दें।

फेयरी लाइट्स

Image Source: housebeautiful.com

फेयरी लाइट्स आम दिनों में भी कमरे को डेकोरेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ आर्टिफिशियल फ्लावर अटैच करते हुए आप घर के गैलरी या फिर बालकनी वाले हिस्से को डेकोरेट कर सकती हैं। पार्टी के दौरान घर का एक कोना ऐसा बनाएं, जो फोटो सेशन के लिए बेस्ट हो। इस जगह को आप फेयरी लाइट के अलावा कलरफुल लाइट्स से भी डेकोरेट कर सकते हैं।

डाइनिंग टेबल की साज सज्जा

Image Source: in.pinterest.com

हाउस पार्टी में खाने की व्यवस्था भी होती है, ऐसे में खाली टेबल को आप फ्लावर पॉट और कैंडल जैसी चीजों से सजा सकती हैं। रेड टेबल क्लॉथ के अलावा फैंसी कैंडल भी बेहतर ऑप्शन है। कोशिश करें कि पार्टी की थीम के अनुसार डाइनिंग टेबल को डेकोरेट करें।

यह भी पड़े

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago