Coronavirus Heroes: कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। बड़ी-से-बड़ी महाशक्तियां भी आज इस वायरस के सामने घुटने टेकती हुईं नजर आ रही हैं। न केवल अमेरिका, बल्कि यूरोपीय देश भी कोरोना महामारी के सामने खुद को असहाय पा रहे हैं। भारत में भी कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यही वजह है कि यहां लॉकडाउन को और बढ़ा दिया गया है। इस वक्त जब पूरा देश कोरोना संकट का सामना कर रहा है और सभी लोग लॉकडाउन में अपने-अपने घरों में कैद हैं तो ऐसे में बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो अपनी जान की परवाह न करते हुए दिन-रात कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपना योगदान दे रहे हैं।
डॉक्टर रात दिन इस कोशिश में लगे हुए हैं कि कोरोना मरीजों का इलाज करके उन्हें ठीक किया जाए। उसी तरीके से पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था की स्थिति को संभाल रखा है। नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ भी लगातार अस्पतालों में मरीजों की देखरेख में लगे हुए हैं। सफाईकर्मी भी यह सुनिश्चित करने में दिन-रात लगे हुए हैं कि कहीं गंदगी की वजह से कोरोना वायरस का संक्रमण और तेजी से न फैलने लगे। इस तरीके से ये सभी लोग कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी ओर से हरसंभव योगदान दे रहे हैं। देश में हालात इस वक्त बिल्कुल भी सही नहीं हैं। PPE किट की इस वक्त देश को बहुत ज्यादा जरूरत है। कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए इसकी उपलब्धता बहुत ही महत्वपूर्ण है। दुनियाभर में हालांकि बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो मास्क और सैनिटाइजर बना रहे हैं। इस तरीके से वे इसकी कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। किसी भी तरीके से दूसरों की वे मदद कर रहे हैं।
इसी तरीके से लोगों की मदद करने का जिम्मा योग राज मांगे नाम के एक व्यक्ति ने भी उठाया है। इनकी उम्र इस वक्त 74 वर्ष की है। जम्मू-कश्मीर के ये निवासी हैं। मांगे जो इस वक्त कर रहे हैं, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह वास्तव में कम ही होगी। मांगे को जो पेंशन के पैसे मिलते हैं, वे इसे अपने ऊपर खर्च न करके इस वक्त जरूरतमंदों के लिए इन पैसों से मास्क बना रहे हैं और लोगों के बीच इसका वितरण लगातार कर रहे हैं। योग राज मांगे ने जो यह नेक काम किया है, इसे देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके मुरीद हो गए हैं और उन्होंने 74 साल के इस बुजुर्ग के जज्बे को सलाम भी किया है।
इस बारे में पीआईबी की ओर से एक 37 सेकंड का वीडियो जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि कोरोना वॉरियर 74 साल के योग राज मांगे की ओर से जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है। जो लोग COVID-19 का इस वक्त सामना कर रहे हैं, अपने पेंशन के पैसों से इन्होंने लगभग 6000 लोगों के लिए मास्क तैयार करके उन्हें बांट दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रसार भारती न्यूज़ सर्विस के एक ट्वीट को री-ट्वीट किया गया है और इसमें लिखा गया है कि ऐसे नागरिकों पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। कोविड-19 के खिलाफ जंग में उनकी भूमिका वाकई बेहद महत्वपूर्ण है। वैसे, योग राज मांगे की ओर से अब लोगों के बीच निशुल्क राशन का भी वितरण किया जा रहा है।
सोशल मीडिया में भी मांगे के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है। सुजीत शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि कोरोना को हराना है और भारत को जिताना है। उसी तरीके से रविंद्र फौजी नाम के एक यूजर ने इसे नेक काम बताते हुए और इन्हें फौजी बताते हुए इन्हें सैल्यूट किया है।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…