Lockdown 4.0: सोशल मीडिया में अक्सर कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जो झकझोर कर रख देती हैं। बीते कुछ दिनों से कुछ इसी तरह की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होती हुई नजर आ रही है। यह तस्वीर एक बुजुर्ग महिला की है। अब आप सोच रहे होंगे की तस्वीर में ऐसा क्या है कि यह वायरल हो गया है। दरअसल, एक महिला प्रवासी मजदूरों की तरह ही पैदल चलती हुई अपने घर की ओर जा रही है।
इस तस्वीर को Fragrantwhirlwind नामक एक ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है कि बहुत जल्द यह थक जाता है। मेरे साथ ही यह रहता है… इसे मैं छोड़ नहीं सकती। ये बीते 2 दिनों से चल रहे हैं। हजारों लाइक्स अब तक इस तस्वीर को मिल चुके हैं। हजारों बार इसे रीट्वीट भी किया जा चुका है। इस पर बहुत-से लोगों ने कमेंट किया है। बहुतों ने महिला की जमकर तारीफ भी की है।
जो तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, इनमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला सड़क पर चल रही है। उसके हाथों में बोझा भी है। यही नहीं, अपने सिर पर इस महिला ने एक गठरी भी लटका रखी है। इस पर एक छोटा-सा कुत्ता भी खड़ा हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो को जिसने भी देखा है, हर किसी के दिल को यह छू गया है। यही वजह है कि हर कोई खुद को इसे लाइक व शेयर करने से रोक नहीं पा रहा है।
जिन लोगों ने इस वायरल हो रही तस्वीर पर कमेंट किया है या फिर इसे रीट्वीट किया है, उनमें आईपीएस ऑफिसर विजय कुमार भी शामिल हैं। उन्होंने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि खुद मुश्किल में होकर भी दया दिखाना वास्तव में बहुत कुछ सिखाता है। इनके कहने का तात्पर्य है कि यह महिला खुद इतने कष्ट में पैदल चलकर अपने घर जा रही है, मगर फिर भी इसने अपने कुत्ते को नहीं छोड़ा है।
एक यूजर ने इस तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि मां का असल प्यार यही तो है। वहीं, किसी ने इसे बेहद शानदार फोटो बताते हुए कहा है कि मैंने इस फोटो को सेव कर लिया है। एक और यूजर ने इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि लॉकडाउन सभी के लिए एक जैसा नहीं है। इन तस्वीरों से इसका पता चल रहा है। गौरव सिंह गौर नाम के एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के दौरान एक और फोटो पोस्ट किया है, जिसमें कि एक महिला अपने एक हाथ में कुत्ते को उठाई हुई है, जबकि उसके दूसरे हाथ में एक बत्तख है। उसके पीछे इस महिला के साथ एक और आदमी अपने सिर पर गठरी उठाए चल रहा है। इन्हें देखकर भी यही प्रतीत हो रहा है कि लॉकडाउन में पैदल चलकर ही ये अपने घर की ओर जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…