Image Source - Theculturetrip.com
Dussehra 2024 Pooja Shubh Muhurat: नवरात्रि के नौ दिनों के बाद 10वें दिन, नौ शक्तियों की विजय का उत्सव ही विजयदशमी(Vijayadashami) कहलाता है। इसे दशहरे के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदुओं में दशहरे का पर्व एक मुख्य त्यौहार माना जाता है क्योंकि इस दिन असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम(Shri Ram) ने अधर्मी रावण और उनके कुल का विनाश किया था। यही नहीं इसी दिन, देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का संहार कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्त कराया था।
दशहरे का त्यौहार, शारदीय नवरात्रि के 10वें दिन और दिवाली से ठीक 20 दिन पहले मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरा मनाया जाता है, जो इस साल 12 अक्टूबर को पड़ रहा है।
हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर हो रही है और 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर दशमी तिथि का समापन हो जाएगा.
यह भी पढ़े
दशहरा(Dussehra 2024 kab hai) का विजय मुहूर्त सर्वकार्य सिद्धिदायक होता है। मान्यता है कि शत्रु पर विजय पाने का यह सबसे उच्च समय होता है। विजय मुहूर्त में आप कोई भी नया काम शुरू करते हैं तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। इस मुहूर्त में गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषण और वस्त्र खरीदना भी शुभ होता है। इस दिन शस्त्र पूजा व शमी के पेड़ की पूजा भी की जाती है और रावण दहन के पश्चात थोड़ी सी राख को घर में रखना भी शुभ माना जाता है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…