टेक्नोलॉजी

एप्पल ने की कॉस्ट कटिंग, इस साल फोन के साथ नहीं मिलेंगे चार्जर और इयरफोन !

Apple may pullout Earpods And Charger: एप्पल फोन्स के साथ विशेष रूप से आने वाला इयरफोन यानि कि, इयरपॉड्स इस साल उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाएंगे। एप्पल के फोन के साथ आने वाले इयरपॉड्स बेहद आकर्षक होते हैं जो ग्राहकों को विशेष रूप से लुभाने का काम करते हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस का प्रभाव दुनिया भर की कंपनियों पर काफी नेगटिव पड़ा है। इस वजह से उत्पादन भी ठीक ढंग से नहीं हो पाया है। बहरहाल इसका असर एप्पल कंपनी पर भी पड़ सकता है। सूत्रों की माने तो साल 2020 में अगर एप्पल के फोन मार्केट में आते हैं तो इसके साथ कस्टमर्स को इयरपॉड्स और चार्जर नहीं मिलेगा। आइये आपको इस बारे में कुछ विशेष जानकारी देते हैं।

एप्पल एनालिस्ट ने दी विशेष जानकारी

Image Source – Melablog.it

आपको बता दें कि, एप्पल कंपनी इस साल किस प्रकार से कॉस्ट कटिंग कर रही है इसकी विशेष जानकारी मशहूर एनालिस्ट मिंग-ची-कुओ ने दी है। उन्होनें साफ़ तौर पर इस बात की जानकारी दी है कि, एप्पल साल 2020 में अपने किसी भी फोन के साथ इयरपॉड्स और चार्जर नहीं देगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस मशहूर एनालिस्ट का दावा है कि, एप्पल अपने पिछले फोन मॉडल iphone se से भी इयरपॉड्स और चार्जर को अब अलग से बेचने की प्लानिंग में हैं। यानि कि, यदि आप कुछ महीनों में iphone se खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसके साथ आपको चार्जर और इयरपॉड्स अलग से खरीदने होंगें। मिंग-ची-कुओ की माने तो ऐसा एप्पल ने कंपनी में कॉस्ट कटिंग के तहत किया है। इस बात से बेशक अंदाजा लगाया जा सकता है कि, कोरोना वायरस की वजह से आई आर्थिक मंदी ने एप्पल जैसी मल्टी बिलेनियर कंपनी को भी नहीं छोड़ा है। इसका असर आईफोन्स की बिक्री पर भी पड़ सकता है, क्योंकि आमतौर पर शायद ही कोई ऐसा होगा जो बिना चार्जर और इयरपॉड्स के फोन खरीदने में दिलचस्पी रखता होगा।

एप्पल आई पैड के साथ लॉन्च करेगा चार्जर

Image Source – Techgenyz.com

मशहूर एनालिस्ट मिंग-ची-कुओ की माने तो एप्पल 20 वाट का एक फ़ास्ट चार्जर बना रहा है जिसे आने वाले दिनों में आई पैड के नए मॉडल्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि, करीबन 10.8 इंच के इस आई पैड को कंपनी इसी साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा एप्पल 8.5 इंच के मिनी आई पैड को लॉन्च करने की तैयारी में भी है। इन आई पैड के साथ ही 20 वाट का फ़ास्ट चार्जर भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़े

इस बारे में मार्केट विशेषज्ञों की माने तो फोन के साथ इयरपॉड्स और चार्जर नहीं देने से इसका प्रभाव एप्पल फोन की बिक्री पर व्यापक रूप से पड़ सकता है। इसकी मुख्य वजह यह होगी कि, अब तक एप्पल उपभोक्ताओं को मोबाइल के साथ चार्जर और इयरपॉड्स पाने की आदत है और यह एक पैटर्न भी है। लेकिन अचानक से फोन के साथ इन दोनों आवश्यक चीजों का मिलना बंद होना उन्हें किसी अन्य ब्रांड की तरफ भी आकर्षित कर सकती है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago